हिरण नदी में वाहन चालक की तलाश जारी, बहाव तेज होने के कारण नदी में गिरा

Updated on 30-06-2023 06:26 PM

जबलपुर। मझौली ग्राम गाड़ा (गनियारी) से गुजरने वाली हिरण नदी में गुरुवार को दूसरे दिन भी लापता चालक की तलाश की जाती रही, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग पाई। एसडीआरएफ की टीम सुबह से मोटर बोट और उपकरणों के साथ नदी में उतर गई थी। इधर, इन्द्राना पुलिस चौकी में चालक के लापता होने की सूचना दर्ज की गई।

पानी का बहाव तेज होने के कारण वाहन नदी में गिरा और बह गया

इंद्राना चौकी प्रभारी केशव बघेल ने बताया कि मंगलवार रात लगभग 11 बजे पिकअप एमपी 34 जी 0844 का चालक उसे लेकर हिरन नदी के गाडाघाट (गनियारी) पुल से गुजर रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण वाहन नदी में गिरा और बह गया। इसके बाद से चालक भी लापता है। घटना के बाद बुधवार को एसडीआरएफ की टीम चालक की तलाश के लिए पानी में उतरी, लेकिन वह नहीं मिला। लेकिन वाहन मिल गया, वाहन कीचड़ में फंसा था। कई बार रस्से से बांधकर उसे बाहर निकालने का प्रयास किया गया, लेकिन वह टूट गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भोपाल। टीबी की ऐसी किस्म भी होती है, जिस पर सामान्य दवाएं असर नहीं करतीं। इसे दवा-प्रतिरोधी टीबी या एमडीआर-टीबी कहा जाता है। इस बीमारी के इलाज में सबसे बड़ी…
 11 August 2026
भोपाल। मतदाता सूची में अपना नाम खोजने, आवेदन की स्थिति जानने या नाम जुड़वाने के लिए अब कहीं भटकना नहीं होगा। निर्वाचन आयोग के ईसीआईनेट डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सभी सुविधाएं…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल में सोमवार सुबह से जारी मूसलाधार बारिश ने जनजीवन के साथ स्कूली व्यवस्था को भी प्रभावित किया। शहर के अधिकतर सरकारी स्कूलों में जलभराव की स्थिति रही।…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल अब मेट्रोपोलिटन सिटी की ओर एक कदम बढ़ाने जा रहा है। इसी दिशा में भोपाल-विदिशा दो लेन मार्ग को चार लेन किया जाएगा। 1,757 करोड़ रुपये की…
 11 August 2026
 भोपाल। मध्य प्रदेश अब गारमेंट सेक्टर में बड़ी छलांग लगाने के लिए आगे बढ़ रहा है। धार जिले में पीएम मित्र पार्क पर काम प्रारंभ हो गया है। यहां लाखों…
 11 August 2026
भोपाल। अगर आप रक्षाबंधन पर घर जाने की योजना बना रहे हैं तो टिकट के लिए आखिरी समय तक इंतजार न करें। 28 अगस्त को रक्षाबंधन है और 25 अगस्त…
 11 August 2026
भोपाल। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए संविदा आयुष चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।इस भर्ती से जिला और…
 11 August 2026
भोपाल। शहर में तेज वर्षा के बीच सोमवार को पंपों पर पानी मिला पेट्रोल मिलने से ग्राहाकों ने हंगामा मचा दिया।जिसकी जानकारी मिलते ही खाद्य विभाग की टीम मौके पर…
 11 August 2026
भोपाल। राजधानी के हाई-सिक्योरिटी जोन चार इमली में एक बार फिर पुलिस की निगरानी व्यवस्था को ठेंगा बताकर बदमाशों ने जबलपुर के पाटन से भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री अजय…
Advt.