छत्‍तीसगढ़ में मानसून की विदाई से मंडरा रहा बारिश का साया

Updated on 06-10-2024 12:28 PM

रायपुर  ।  छत्तीसगढ़ से मानसून अब अब विदा लेने को तैयार है, लेकिन इससे पहले चक्रवाती परिसंचरण बनने की वजह से छत्‍तीसगढ़ में इसके सक्रिय रहने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार राजधानी में रविवार को बादल आंशिक रूप से छाए रहेंगे और प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश के आसार हैं। संभवत: बस्तर संभाग में ही बारिश की संभावनाएं बन रही हैं।


वहीं, दो दिनों के बाद प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार बन रहे हैं। इसी बीच शनिवार को प्रदेश में मानसून की सक्रियता सामान्य से कम ही रही। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश दर्ज की गई।


जिसमें सर्वाधिक बारिश माना एयरपोर्ट में दो मिलीमीटर दर्ज की गई, जबकि अन्य क्षेत्राें में इससे कम बारिश देखने को मिली। वहीं, प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस सुकमा में, जबकि न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 20.1 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।


यह बन रहा है सिस्टम


एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण गंगेटिक पश्चिम बंगाल और उससे आसपास स्थित है। यह 3.1 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। वहीं, एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी और आन्ध्रप्रदेश तट से दूर स्थित है, जो कि 1.5 से 4.5 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है। इसकी वजह से प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावनाएं बन रही हैं।


अधिकतम तापमान सभी जगह औसत से अधिक


मौसम विभाग के पिछले 30 वर्षाें के आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान लगभग सभी क्षेत्रों में सामान्य औसत से अधिक है। आंकड़ों के अनुसार यह जगदलपुर में 3.3 डिग्री, रायपुर में 2.9 डिग्री, अंबिकापुर में 2.7 डिग्री, बिलासपुर व पेंड्रा रोड में दो डिग्री और दुर्ग में 1.1 डिग्री सेल्सियस तक अधिक रहा।


न्यूनतम तापमान कहीं कम कहीं ज्यादा


इसके अलावा न्यूनतम तापमान उतार चढ़ाव भरा दिखाई दे रहा है। आंकड़ों के अनुसार यह अंबिकापुर में 0.4 डिग्री, जबकि पेंड्रा रोड में 0.2 डिग्री कम है। वहीं, जगदलपुर में यह 2.3 डिग्री, रायपुर में 1.4 डिग्री, बिलासपुर में 0.9 डिग्री और दुर्ग में 0.4 डिग्री सेल्सियस तक सामान्य औसत से अधिक है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.