केसर के सामने चांदी की चमक पड़ी फीकी, 1 किलो खरीदने में चली जाएगी सालभर की सैलरी

Updated on 29-07-2023 02:47 PM
नई दिल्ली: गोल्ड-सिल्वर वर्क वाली मिठाईयां आपने खरीदी और खाई भी होगी। केसर वाली बर्फी भी चखी होगी। गोल्ड-सिल्वर वर्क जहां मिठाईयों को लग्जरी लुक दे देते हैं तो वहीं केसर स्वाद को बढ़ा देता है। लुक के मामले में भले ही सिल्वर वर्क वाली मिठाईयां जीत जाएं, लेकिन जब बात कीमत की आती है तो ये केसर के सामने कहीं नहीं टिक पाते। अकस्र लोगों के दिमाग में यही छवि बनी होती है कि सोने-चांदी की कीमत बाकियों से अधिक है, लेकिन जब आप कश्मीरी केसर की कीमत सुनेंगे तो खरीदने से पहले दस बार सोचेंगे। केसर के रंग के सामने चांदी की चमक फीकी पड़ जाएगी। केसर ने सिल्वर वर्क को पछाडकर अपनी डिमांड बढ़ा ली है। कश्मीरी केसर की कीमत चांदी से पांच गुना महंगी है।

चांदी से पांच गुना महंगी

इकोनॉमिक टाइम्स के मुताबिक कश्मीरी केसर चांदी वर्क को कड़ी चुनौती दे रहा है। 10 ग्राम सिल्वर वर्क की कीमत जहां 800 रुपये है तो वहीं शुद्ध केसर की कीमत 4950 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 10 ग्राम चांदी की कीमत 730 रुपये है। स्वाद और उसकी खूबसूरती बढ़ाने में इस्तेमाल होने वाले केसर और चांदी की कीमत में 5 गुना से अधिक का अंतर है। सोने के वर्क की कीमत 59000 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 150 गोल्ड वर्क शीट के बॉक्स के लिए 52500 रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। हालांकि गोल्ड के मुकाबले चांदी और केसर का इस्तेमाल अधिक होता है। चांदी के वर्क के बाद असली चांदी की बात करते हैं। जहां चांदी 70 से 75 हजार रुपये किलो बिक रहा है तो वहीं कश्मीरी केसर 4 लाख 95 हजार रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन में इस केसर की भारी डिमांड है। बीते एक साल में केसर के दाम 40 फीसदी से अधिक उछल चुके हैं।

5 लाख रुपये किलो

इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक डिमांड में बढ़त का असर इसकी कीमत पर देखने को मिल रहा है। कश्मीरी केसर को जीआई (GI) टैग मिला हुआ है। यह दुनिया का एकलौता केसर है, जिसे जीआई टैग हासिल है। दुनियाभर के देशों में कश्मीरी केसर की भारी डिमांड है। जीआई टैग मिलने से कश्मीरी केसर की खेती करने वाले किसानों को बड़ा मुनाफा हुआ है। GI टैग मिलने के बाद केसर की कीमत में और तेजी आई है। कश्मीर का खास केसर 2.8 लाख रुपये प्रति किलो से महंगा होकर 4.95 लाख रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है। बीते एक साल में इसके दाम लगभग 40 फीसदी बढ़ चुके हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.