सिंगापुर की कंपनी को सिर्फ हिस्सेदारी मिलेगी, मैनेजमेंट कंट्रोल नहीं, फार्मा सेक्टर की इस कंपनी ने किया ऐलान

Updated on 30-09-2025 03:57 PM
मुंबई: फार्मा सेक्टर की कंपनी वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स (Welcure Drugs & Pharmaceuticals) ने कहा है कि वह सिंगापुर की कंपनी टेलेक्सेल ट्रेड पीटीई लिमिटेड (Telexcell Trade Pte) का शेयरहोल्डर के रूप में स्वागत है। लेकिन उसे मैनेजमेंट कंट्रोल नहीं मिलेगा। उल्लेखनी है कि टेलेक्सेल ट्रेड ने वेलक्योर ड्रग्स एंड फार्मास्युटिकल्स में 25 फीसदी शेयर खरीदने का प्रस्ताव दिया था।

क्या बताया कंपनी ने

कंपनी ने सोमवार को बताया कि उसके बोर्ड ने सिंगापुर की कंपनी टेलेक्ससेल ट्रेड पीटीई के प्रस्ताव पर विचार किया है। यह प्रस्ताव कंपनी में 25% तक हिस्सेदारी खरीदने का था। बोर्ड ने साफ किया है कि टेलेक्ससेल का कंपनी में सिर्फ एक निवेशक के तौर पर स्वागत किया जाएगा। उसे कंपनी के नियंत्रण का कोई अधिकार नहीं मिलेगा। दवा कंपनी ने बताया कि उसके बोर्ड ने सिंगापुर की इस कंपनी के प्रस्ताव पर गौर किया है। टेलेक्ससेल 25% तक हिस्सेदारी ₹20 प्रति शेयर के हिसाब से खरीदना चाहती है। कंपनी का कहना है कि यह कीमत उसके असली मूल्य की एक मजबूत पुष्टि है।

बोर्ड ने खारिज कर दिया

कंपनी ने एक बयान में कहा, "टेलेक्ससेल ने शुरुआत में सिर्फ बड़ी हिस्सेदारी खरीदने में ही दिलचस्पी नहीं दिखाई थी, बल्कि कंपनी के मैनेजमेंट और फैसले लेने में भी कुछ हद तक प्रभाव डालना चाहा था। बोर्ड ने सर्वसम्मति से ऐसी किसी भी मांग को खारिज कर दिया है।"

यह भी साफ किया

बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि टेलेक्ससेल अपनी प्रस्तावित हिस्सेदारी सिर्फ सेकेंडरी ट्रांजैक्शन के जरिए ही खरीद सकती है। इसमें बल्क डील जैसे तरीके शामिल हैं। इससे Welcure पर कोई नई जिम्मेदारी नहीं आएगी और मौजूदा शेयरधारकों के मूल्य में भी कोई कमी नहीं होगी।

अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता का माहौल

इस बीच, अमेरिकी टैरिफ को लेकर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है। ऐसे में भारतीय दवा कंपनियां अब थर्ड-पार्टी मैन्युफैक्चरिंग पर ज्यादा ध्यान दे सकती हैं। यह एक ऐसा तरीका है जहां कंपनियां अपना उत्पाद बनाने के लिए किसी और कंपनी की मदद लेती हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.