संकनपल्ली पंचायत में आम के पेड़ के नीचे लगा समाधान शिविर का चौपाल

Updated on 08-05-2025 02:16 PM

बीजापुर। सुशासन तिहार 2025 के तीसरे चरण में उसूर ब्लॉक के संकनपल्ली ग्राम पंचायत में समाधान शिविर का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम पंचायत संकनपल्ली, ईलमिड़ी, सेमलडोडी, लंकापल्ली एवं ग्राम पंचायत एंगपल्ली के हजारों की संख्या में ग्रामीण शामिल हुए समाधान शिविर का जन चौपाल आम पेड़ के छांव में लगा।

समाधान शिविर के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जानकारी कोरसा की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ। कलेक्टर सबित मिश्रा ने संकनपल्ली समाधान शिविर आ अवलोकन कर विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों में पहुंचकर मांग एवं शिकायतों के निराकरण की जानकारी ली। कलेक्टर ने इस दौरान संबंधित विभागीय अधिकारियों को विभागीय योजनाओं की जानकारी सुगमतापूर्वक देने एवं योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए। वहीं उपस्थित ग्रामीणों से मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए। कलेक्टर ने कृषि, उद्यानिकी, राजस्व, स्वास्थ्य, खाद्य विभाग सहित सभी विभागों के स्टॉलों का अवलोकन किया।

कलेक्टर ने बताया कि यह उसूर ब्लॉक का पहला शिविर है जिसमें लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं मांगो का त्वरित निराकरण की कार्यवाही की जा रही है। 

जिला स्तर पर निराकृत होने वाले आवेदन का निराकरण किया जा रहा है, वहीं शासन स्तर के मांगो को शासन स्तर पर प्रेषित करने की कार्यवाही की जा रही है। विभागीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभागों को प्राप्त आवेदन एवं उनके निराकरण की वस्तुस्थिति की जानकारी आवेदकों को दी जा रही है। प्राथमिक शाला एंगपल्ली सड़क के किनारे स्थित होने की जानकारी मिलने एवं ग्रामीणों द्वारा तार फेंसिंग की मांग पर तत्काल 5 लाख रूपए की लागत से तार फेंसिंग कार्य की स्वीकृति प्रदान की गई।

नक्सल पीड़ित तीन परिवारों को मिला प्रधानमंत्री आवास का प्रथम किश्त- सुशासन तिहार अर्न्तगत नक्सल पीड़ित 3 परिवारो को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत त्वरित प्रथम किश्त मिला। आवास के हितग्राही बने सुशीला बुरका, बुच्ची बुरका एवं लच्छी सोड़ी ने नक्सलियों द्वारा उनके परिवार पर किए हिंसात्मक वारदातों को बताते हुए भावुक हो गए। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन तिहार एवं समाधान शिविर की प्रशंसा करते हुए कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों के ग्रामीणों तक अब प्रशासन की पहुंच होने से ग्रामीणों में खुशी की लहर है आवास योजना से लाभान्वित होकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आभार व्यक्त किए।

मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष जानकी कोरसा ने सभी ग्रामीणों से सुशासन तिहार के समाधान शिविर के इस सुनहरे अवसर का भरपूर लाभ लेने अधिक से अधिक संख्या में अपनी मांगो और समस्याओं को प्रशासन के समक्ष रखने की अपील की। वहीं उन्होने कहा कि विष्णुदेव का सुशासन है सभी को उनके हक और अधिकार मिलेंगे। मुख्यमंत्री जी के सकारात्मक सोच और पहल से बीजापुर में अमन चैन और शांति के साथ विकास की गति भी तीव्र हुई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.