बेटा दिल्ली में है, बीमार मां को देखने गया है...विनय श्रीवास्तव की हत्या पर बोले मंत्री कौशल किशोर

Updated on 01-09-2023 01:40 PM
लखनऊ: केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के लखनऊ स्थित घर पर एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। भाजपा कार्यकर्ता विनय श्रीवास्तव कौशल किशोर के बेटे के साथ रहता था। जिस समय वारदात हुई, उस समय घर पर अन्य लोग भी मौजूद थे। मरने वाला विनय श्रीवास्तव भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे विकास उर्फ आशू का दोस्त है। वहीं, मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि घटना के समय बेटा आशू घर पर नहीं था। वह दिल्‍ली अपनी बीमार मां को देखने गया हुआ है। क्‍या बेटे की पिस्‍टल से विनय की हत्‍या की गई है? इस सवाल पर मंत्री का कहना है कि यह जांच का विषय है। जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई होगी। जब मुझे इस घटना का पता चला तो मैंने ही पुलिस कमिश्‍नर को फोन कर सूचना दी।

इस बीच, पुलिस ने बताया कि रात में दुबग्‍गा वाले घर पर छह लोग आए थे। देर रात तक खाना-पीना हुआ और उसके बाद वारदात हुई। युवक के सिर में चोट के निशान मिले हैं। पिस्टल विकास किशोर की बताई जा रही है। हत्या के कारणों का पुलिस पता लगा रही है। विकास किशोर पिता कौशल किशोर से अलग दुबग्गा स्थित घर में रहता था। घटना की जानकारी होते ही मंत्री कौशल किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना के समय बेटा नहीं था। जब उनसे मीडिया ने पूछा कि घर में कौन-कौन था तो उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता। बेटा कल दिल्ली चल गया था। वो फ्लाइट से आ रहा है। वहीं, मीडिया ने जब कहा कि विनय आप लोगों के साथ कब से था तो उन्होंने कहा कि 2017 विधानसभा चुनाव से साथ रह रहा था।

भाजपा सांसद ने बेटे की पिस्टल से गोली चलने के सवाल पर कहा कि ये जांच का विषय है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। हम मृतक के परिजनों के साथ हैं। जैसे ही मुझे घटना की जानकारी हुई तो हमने तुरंत कमिश्नर को इसकी सूचना दी। मेरा बेटा गुरुवार शाम को ही फ्लाइट से दिल्‍ली चला गया था। उसकी मां जया देवी बीमार हैं। विकास उनको देखने गया। विनय श्रीवास्‍तव हमारे बेटे जैसा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.