बेटे ने दूसरे धर्म की लड़की से शादी रचा ली, पड़ोसियों ने मां-बाप को लाठियों से पीट मार डाला

Updated on 21-08-2023 12:25 PM
सीतापुर: उत्‍तर प्रदेश के सीतापुर में हुए डबल मर्डर मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बाकी दो अभी भी फरार चल रहे हैं। गत शुक्रवार को एक मुस्लिम दंपती को उनके पड़ोसियों ने लाठी और सरिया से हमला कर मार डाला। बताया जा रहा है कि दंपती का बेटा गैर समुदाय लड़की के साथ घर से भाग गया था। पुलिस का कहना है कि यह हत्या कथित तौर पर पीड़ित के बेटे और एक आरोपी की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग का नतीजा थी। हमले में दंपती अब्बास और उसकी पत्नी कमरुल निशा की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपियों ने दोनों की लाठी और सरिया से पीटकर हत्‍या की है। यह घटना हरगांव थानाक्षेत्र के गांव राजेपुर की है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने बताया कि कुछ साल पहले अब्बास का बेटा शौकत पड़ोसी की लड़की के साथ भाग गया था। इस संबंध में मामला दर्ज कर अब्बास के बेटे को जेल भेज दिया गया। कुछ दिन पहले शौकत जेल से रिहा हुआ, तो परिवार के कुछ सदस्यों ने दंपति पर हमले की योजना बनाई। ग्रामीणों के अनुसार, शौकत का पड़ोसी रामपाल की बेटी के साथ प्रेम प्रसंग था। शौकत साल 2020 में लड़की को भगा ले गया था तब वह नाबालिग थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शौकत को जेल भेज दिया था। इस साल जून में शौकत दोबारा रूबी को भगा ले गया और शादी रचा ली।


लड़की ने शौकत के पक्ष में दिया था बयान

पुलिस ने बताया कि घटना के बाद पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। शनिवार को शैलेन्द्र जायसवाल, पल्लू और अमरनाथ को गिरफ्तार कर लिया गया है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है। पहली बार जब शौकत ने लड़की को भगाया था तब लड़की के घरवालों ने बहला फुसलाकर भगा ले जाने का मामला दर्ज कराया था। बाद में बालिग होने के बाद लड़की ने शौकत के पक्ष में अपना बयान दिया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.