बिन ब्याही मां का बेटा है दुनिया का दूसरा बड़ा रईस, अंबानी-अडानी की कंबाइंड दौलत पर है भारी

Updated on 18-08-2025 01:22 PM
नई दिल्ली: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में इस साल लैरी एलिसन काफी तेजी से आगे बढ़े हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 108 अरब डॉलर की तेजी आई है जो मुकेश अंबानी की कुल नेटवर्थ ($98.8 अरब) से ज्यादा है। एलिसन $301 अरब की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एलन मस्क ($372 अरब) के बाद दूसरे नंबर पर हैं। एलिसन ओरेकल के संस्थापक और कंपनी के सबसे बड़े शेयरधारक हैं। उनकी कंपनी ओरेकल डेटाबेस सॉफ्टवेयर बनाती है। एक नजर एलिसन के करियर पर...

एलिसन का जन्म 1944 में न्यूयॉर्क में हुआ था। उनकी मां सिंगल पेरेंट थी। एलिसन जब नौ महीने के थे तब उन्हें निमोनिया हो गया। उनकी मां ने उन्हें अपनी चाची और चाचा को गोद दे दिया। एलिसन का बचपन शिकागो के साउथ साइड में बीता। उन्होंने दो बार कॉलेज छोड़ा। पहले यूनिवर्सिटी ऑफ इलिनॉय और यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो। इसके बाद वह 22 साल की उम्र में कैलिफोर्निया के शहर बर्कले चले गए। वहां उन्होंने एम्पेक्स में कंप्यूटर प्रोग्रामिंग की नौकरी की। साल 1977 में एलिसन ने दो साथियों के साथ मिलकर एक कंपनी शुरू की जिसका नाम बाद में ओरेकल हो गया।

सीआईए के लिए डेटाबेस

ओरेकल ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के लिए एक डेटाबेस बनाया। कंपनी मार्च, 1986 में आईपीओ लाई। 2010 में कंपनी ने सन माइक्रोसिस्टम्स को $7.4 अरब में खरीदा। 2016 में कंपनी ने NetSuite को $9 अरब में खरीदा। 31 मई, 2024 को खत्म हुए साल में ओरेकल ने 53 बिलियन डॉलर का राजस्व कमाया। एलिसन के पास कंपनी के 40% से ज्यादा शेयर हैं। ओरेकल का मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास में है। इसके अलावा एलिसन के पास टेस्ला में भी हिस्सेदारी है। उनकी एक सेलिंग टीम भी है। वह इंडियन वेल्स टेनिस इवेंट और हवाई के लनाई द्वीप के भी मालिक हैं।

सीआईए के लिए डेटाबेस

ओरेकल ने अमेरिका की खुफिया एजेंसी CIA के लिए एक डेटाबेस बनाया। कंपनी मार्च, 1986 में आईपीओ लाई। 2010 में कंपनी ने सन माइक्रोसिस्टम्स को $7.4 अरब में खरीदा। 2016 में कंपनी ने NetSuite को $9 अरब में खरीदा। 31 मई, 2024 को खत्म हुए साल में ओरेकल ने 53 बिलियन डॉलर का राजस्व कमाया। एलिसन के पास कंपनी के 40% से ज्यादा शेयर हैं। ओरेकल का मुख्यालय ऑस्टिन, टेक्सास में है। इसके अलावा एलिसन के पास टेस्ला में भी हिस्सेदारी है। उनकी एक सेलिंग टीम भी है। वह इंडियन वेल्स टेनिस इवेंट और हवाई के लनाई द्वीप के भी मालिक हैं।
80 साल के एलिसन अपनी आलीशान जीवनशैली के लिए जाने जाते हैं। एलिसन ने लग्जरी रियल एस्टेट पर करोड़ों डॉलर खर्च किए हैं। इनमें कैलिफोर्निया के मलीबू में प्रॉपर्टी, रेंचो मिराज में एक घर और प्राइवेट गोल्फ कोर्स और वुडसाइड में जापानी महल जैसा घर शामिल है। साथ ही रोड आइलैंड के न्यूपोर्ट में एस्टर बीचवुड मेंशन भी है। उन्होंने 2010 में गिविंग प्लेज पर साइन किया था। इसमें उन्होंने अपनी संपत्ति का कम से कम 95% हिस्सा दान करने का वादा किया था।

पूरी द्वीप खरीदा

एलिसन ने करीब 37 साल तक ओरेकल की कमान संभालने के बाद सितंबर 2014 में सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया था। अब वह कंपनी के चेयरमैन और चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर (CTO) हैं। वह दिसंबर 2018 से अगस्त 2022 तक टेस्ला के बोर्ड में भी रहे। एलिसन ने साल 2012 में हवाई आईलैंड में एक पूरा द्वीप करीब 300 मिलियन डॉलर में खरीदा था और 2020 में वह स्थाई रूप से वहां रहने चले गए। ओरेकल और टेस्ला के साथ-साथ उनकी कई कंपनियों में हिस्सेदारी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.