तूफानी फिफ्टी के साथ हार का गम, अंतिम मैच में रोहित शर्मा की तस्वीरें दिल चीर देगी

Updated on 18-05-2024 04:40 PM
​आईपीएल 2024 मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही खराब रहा। फ्रेंचाइजी नए कप्तान के साथ मैदान पर उतरी थी, लेकिन 14 लीग मैचों में से उसे सिर्फ 4 में जीत मिल पाई। टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम स्थान पर रही। टीम के इस खराब प्रदर्शन के साथ कई विवाद भी उसके साथ जुड़े। खास तौर से पूर्व कप्तान रोहित शर्मा की तो पूरे सीजन में खूब चर्चा हुई। इस सीजन में रोहित शर्मा ने 417 रन बनाए। रोहित मुंबई के लिए सबसे सफलतम कप्तानों में से एक एक रहे हैं। टीम ने उनकी अगुवाई में 5 बार ट्रॉफी को अपने नाम किया। ऐसे में यह माना जा रहा है कि कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित अब अगले सीजन में मुंबई के लिए नहीं खेलेंगे। ऐसे में मुंबई के लिए इस सीजन में उनकी अर्धशतकीय पारी को इन 5 तस्वीरों में देखिए।

68 रनों की पारी खेलकर आउट थे रोहित

मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के अंतिम मैच में 68 रनों की धमाकेदार पारी खेली। अपनी इस पारी में रोहित ने 38 गेंद का सामना किया जिसमें 10 चौके और 3 छक्के भी लगाए। इस पारी में रोहित शर्मा अपने बेहतरीन लय में दिख रहे थे।

डेवाल्ड ब्रेविस के साथ की अर्धशतकीय साझेदारी

रोहित शर्मा के लिए आईपीएल 2024 का 17वां सीजन काफी मिलाजुला रहा। शुरुआत अच्छी हुई थी, लेकिन बीच में वह लय से भटके हुए दिखे। लीग के अंतिम मैच में रोहित शर्मा ने ओपनर बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस के साथ मिलकर 88 रनों की पार्टनरशिप की।

रोहित ने की ताबड़तोड़ शुरुआत

​लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा ने शुरुआत काफी दमदार की थी। रोहित ने सिर्फ 28 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। इस दौरान फैंस उनके हर शॉट पर ताली पीट रहे थे।

रोहित नहीं बना पाए शतक

​हार्दिक पंड्या की में रोहित शर्मा अपने 17वें सीजन के आखिरी मैच को बल्लेबाजी में यादगार बनाना चाहते थे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। ऐसा माना जा रहा है कि रोहित शायद ही अब मुंबई इंडियंस के लिए खेले। ऐसे में फैंस और खुद रोहित शर्मा की चाहत थी कि वह आखिरी को मैच को खास बनाए, लेकिन 68 रन पर आउट होने के बाद वह काफी मायूस दिखे।

फील्डिंग में रोहित जान लड़ा दी

बैटिंग से पहले रोहित शर्मा ने फील्डिंग में अपनी जान लड़ा दी। उन्होंने कई मौकों पर टीम के लिए शानदार फील्डिंग से बाउंड्री बचाने का काम किया। इस के अलावा वह हार्दिक को कप्तानी में भी मदद करते हुए दिखे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज होनी है। 15 अगस्त को सीरीज का पहला मुकाबला गाले में खेला जाएगा। वहीं 23 अगस्त से दूसरा मैच होगा।…
 11 August 2026
बेलफास्ट: अफगानिस्तान ने वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भी आयरलैंड को हरा दिया है। बेलफास्ट में लो-स्कोरिंग थ्रिलर देखने को मिला। पहले बैटिंग करने उतरी मेजबान आयरलैंड की पारी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान राशिद लतीफ ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सामने एक अजीबोगरीब मांग रखी है। लतीफ का सुझाव है कि इंग्लैंड के आगामी…
 11 August 2026
नई दिल्ली: लगभग 23 सालों के लंबे अंतराल के बाद ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर टेस्ट मैच खेलने उतरी बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के लिए आगामी कुछ हफ्ते बेहद चुनौतीपूर्ण रहने वाले हैं।…
 11 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच होने वाली आगामी टेस्ट सीरीज को लेकर क्रिकेट प्रेमियों का उत्साह चरम पर है। हालांकि कागजों पर भारतीय टीम का पलड़ा भारी और मजबूत नजर…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय मूल की 11 वर्षीय शतरंज प्रतिभा बोधना सिवानंदन और 17 वर्षीय श्रेयस रॉयल ने सप्ताहांत में 2026 ब्रिटिश शतरंज चैंपियनशिप जीतकर इतिहास रच दिया। कोवेंट्री में रविवार…
 11 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के मजबूत स्तंभ रहे अजिंक्य रहाणे ने खेल के सभी फॉर्मेट से कुछ दिन पहले संन्यास की घोषणा कर दी। कठिन परिस्थितियों में विशेषकर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
Advt.