विधानसभा अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री स्वर्गीय लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर स्वागत द्वार का किया भूमिपूजन

Updated on 18-08-2025 12:34 PM

राजनांदगांव। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने गौरव पथ चौखड़िया पारा राजनांदगांव में पूर्व मंत्री स्वर्गीय  लीलाराम भोजवानी की पुण्यतिथि पर 20 लाख रूपए की लागत के स्वागत द्वार का भूमिपूजन किया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने स्वर्गीय  लीलाराम भोजवानी के राजनीतिक जीवन को याद करते हुए कहा कि वे बहुत ही सरल, सहज और हमेशा उपलब्ध रहने वाले व्यक्ति थे। स्वर्गीय  लीलाराम भोजवानी की पार्षद से लेकर मंत्री और प्रदेश के अलग-अलग दायित्वों में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. सिंह ने बताया कि उन्होंने श्रम विभाग मंत्री का कार्य पूरे छत्तीसगढ़ एवं राजनांदगांव में पूरी मजबूती से किया। उनके कार्य करने की पद्धति, तरीका और व्यवहार को कभी भूला नहीं जा सकता। उन्होंने बताया कि उनकी स्मृति में स्थायी स्वागत द्वार बनेगा, जो उनके परिश्रम और मेहनत की हमेशा याद दिलाता रहेगा।

इस अवसर पर सांसद  संतोष पाण्डेय, महापौर  मधुसूदन यादव, अध्यक्ष जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक  सचिन बघेल, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल  नीलू शर्मा, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ श्रम कल्याण मंडल  योगेश दत्त मिश्रा, पूर्व सांसद  अभिषेक सिंह, पूर्व विधायक  रामजी भारती, समाजसेवी  कोमल सिंह राजपूत,  खूबचंद पारख,  संतोष अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त  अतुल विश्वकर्मा, एसडीएम राजनांदगांव  खेमलाल वर्मा, पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.