कलम के सिपाही मुंशी प्रेमचंद की जयंती पर गूंज उठा रंग मंच

Updated on 31-07-2024 05:43 PM

रायपुर। राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान के सहयोग से मुंशी प्रेमचंद्र की जयंती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मे राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान, नेहरू युवा केंद्र, रायपुर, नागरीय विमानन एवं सुरक्षा ब्युरो, केन्द्रीय जल आयोग, एकीकृत नाशीजीव प्रबंधन केंद्र, अंतर राज्य पुलिस बेतार केंद्र, एमएसटीसी के अधिकारियों के साथ 100 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया ।

कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए निधीष वर्मा, क्षेत्रीय निदेशक, राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान ने कहा की प्रेमचंद हिन्दी इतिहास के सर्वोत्तम उपन्यासकारों मे रहें हैं, उनकी लेखनी से हिन्दी भाषा की दशा तो बदली ही है साथी नई दिशा भी मिली है ।



अर्पित तिवारी, जिला युवा अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र रायपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार ने बताया की प्रेमचंद की जीवनी से हमें द्रढ़ विश्वास, जूनन व कभी हार न मानने वाली मनोदृष्टि सीखने के लिए मिलती है । उन्होंने आगे बताया की प्रेमचंद हमारे देश के नारीवादी के अग्रदूत रहें है, जो आज के समाज के लिए भी प्रेरणा है ।


राजीव गांधी भूजल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक ने किया प्रेमचंद की कहानियों पर अद्भुत नाट्य मंचन राजीव गांधी भूजल अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक सूरज कुमार, शुभम यादव, नवनीत बारीक, शुबजीत रॉय, प्रेरणा डे व मोनिका बुमराडे द्वारा प्रेमचंद के बहुप्रचलित कहानी ‘मंत्र’ पर भावपूर्ण नाट्य मंचन किया । युवा वैज्ञानिको ने अत्यंत ही सरल परंतु प्रभावशाली ढंग प्रेमचंद की अमर कहानी का नाट्य मंचन किया ।


युवा वैज्ञानिक, हिमांशु ने व्याख्यान देते हुए कहा की समाज मे व्याप्त धार्मिक कुरीतियों एवं आडंबरों पर प्रेमचंद ने अपनी लेखनी के माध्यम  से दृढ़ता  व निस्वार्थ भाव से प्रहार किया है । सूरज ने हरिशंकर परसाई के प्रेमचंद के जीवन पर आधारित निबंध ‘प्रेमचंद के फटे जूते’ पर एकल मंचन किया । उन्होंने नाटकीय मंचन से प्रेमचंद के व्यक्तित्व को सादगी के साथ उनके जीवन की अंतर्भेदी सामाजिक दृष्टि का विवेचन किया साथी ही आज के दिखावे की प्रवत्ति एवं अवसरवादिता पर व्यंग्यात्मक मंचन किया ।

गोपाल प्रसाद, राजभाषा अधिकारी, राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान ने प्रतिभागियों को प्रेमचंद के जीवन पर प्रश्नोत्तर प्रतियोगिता करवाई। कार्यक्रम का संचालन शालिनी तिवारी, वैज्ञानिक एवं गोपाल प्रसाद, सहायक निदेशक (राभा) राजीव गांधी राष्ट्रीय भूमि जल प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान ने किया । कार्यक्रम मे 100 से अधिक प्रतिभागियों से भाग लिया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 October 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम का मिजाज बदल गया है। प्रदेश में बारिश की एक्टिविटी थमने से अब दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी की हत्या और रेप के मामले में कोर्ट में चार्जशीट पेश की गई। प्रत्यक्ष गवाही के अभाव में पुलिस ने फॉरेंसिक और डिजिटल सबूतों के…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में स्कूल प्रिंसिपल ने चोरों का गैंग बनाया, फिर कृषि अधिकारी बनकर सर्वे के नाम पर सूने मकानों को टारगेट करते थे। सर्वे करने की बात कहते…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के कोरबा में रेप के आरोपी का अस्पताल में आराम फरमाते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो में आरोपी पवन महतो मोबाइल पर बात करते और गुटखा खाते नजर…
 12 October 2026
रायपुर में भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच टी-20 सीरीज का रोमांच जल्द शुरू होने वाला है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कैप्टन स्मृति मंधाना और उनकी…
 12 October 2026
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में टीचर रजनी बरेठ और उसके 12वीं में पढ़ने वाले बेटे सुजल बरेठ की हत्या मामले में लव अफेयर और पैसों के विवाद का एंगल सामने आया…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गणित का सवाल हल नहीं कर पाने पर शिक्षक ने 8 साल की छात्रा की पिटाई कर दी। शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी ने बच्ची के गाल…
 10 October 2026
छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ में डबल मर्डर का मामला सामने आया है। आरोपी ने घर में घुसकर मां और बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की…
 10 October 2026
बिलासपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने कहा कि जूडो केवल एक खेल नहीं, बल्कि साहस, आत्मसंयम, अनुशासन और आत्मविश्वास विकसित करने का सशक्त माध्यम है। यह विपरीत परिस्थितियों में धैर्य…
Advt.