डेब्यू से पहले चमक रहा है दिल्ली कैपिटल्स का स्टार, रणजी ट्रॉफी में उड़ाया गर्दा

Updated on 13-01-2023 06:56 PM
नई दिल्ली: रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए में बंगाल क्रिकेट टीम के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने बड़ौदा के खिलाफ अपनी धारदार गेंदबाजी से कहर बरपाया है। मुकेश ने टीम ने के लिए 43 रन देकर चार विकेट लिए। हालांकि बल्लेबाजी में लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल क्रिकेट टीम की स्थिति कुछ ठीक नहीं है। तीसरे दिन की समाप्ति तक बंगाल 177 रन का पीछा करते हुए 53 रन पर अपने तीन विकेट गंवा दिए थे। ऐसे में खेल के आखिरी दिन अगर उसे बड़ौदा के खिलाफ जीत दर्ज करनी है तो बल्लेबाजों को संयम दिखाना होगा।
इस मैच में मुकेश ने पहली पारी में भी 56 रन देकर 4 विकेट झटके थे। मुकेश को हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज टीम इंडिया में शामिल किया गया था। लेकिन उस सीरीज में उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला। हालांकि घरेलू क्रिकेट में मुकेश लगातार चमके हैं जिसके कारण उन्हें इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के लिए दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 5.50 करोड़ में खरीदा है।
    पहली पारी में 191 रनों पर सिमटा था बंगाल

    ग्रुप ए के इस मुकाबले में बड़ौदा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 269 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में बंगाल की टीम ने सिर्फ 191 रन ही बना सकी। इस तरह बड़ौदा को पहली पारी के आधार पर 78 रनों की बढ़त हासिल हुई थी। हालांकि दूसरी पारी में बड़ौदा के बल्लेबाज कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और टीम सिर्फ 98 रन बनाकर सिमट गई।
    ऐसे में बंगाल को मैच जीतने के लिए 177 रनों का लक्ष्य मिला। हालांकि लक्ष्य का पीछा करने उतरी बंगाल की पारी लड़खड़ा गई है और टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों ने निराश किया है। वहीं टीम के कप्तान मनोज तिवारी अभी बल्लेबाजी के लिए मैदान पर नहीं उतरे हैं।

    ग्रुप ए में हरियाणा ने नागालैंड को हराया

    इसी ग्रुप के एक अन्य मैच में हरियाणा ने नागालैंड के ऊपर एक आसान जीत दर्ज की। हरियाणा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाकर पारी घोषित कर दिया था। इसके जवाब में नागालैंड की टीम अपनी पहली पारी में 88 रन बनाकर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद हरियाणा ने नागालैंड को फॉलोऑन दिया। दूसरी पारी में भी नागालैंड सिर्फ 72 रन ही बना सकी।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     18 September 2026
    नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
     18 September 2026
    निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
     18 September 2026
    बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
     18 September 2026
    नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
     18 September 2026
    भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
     18 September 2026
    प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
     18 September 2026
    निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
     17 September 2026
    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
    Advt.