MP में 19 मार्च से प्रारंभ होगा प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान

Updated on 13-03-2026 12:20 PM

भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार 19 मार्च से प्रदेश व्यापी जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने इस अभियान के माध्यम से प्रदेश की जल-संस्कृति को पुनर्जीवित करने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि जल केवल संसाधन नहीं, बल्कि जीवन की महती आवश्यकता है, जिसे भावी पीढ़ियों के लिए सहेजकर रखना है। सीएम ने निर्देश दिए हैं कि इस अभियान में जल संरक्षण की पारंपरिक पद्धतियों के साथ नवीन तकनीकी नवाचारों को अपनाया जाए और प्रदेश के प्रत्येक जल स्रोत की सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित किए जाएं। इस वर्ष वर्षा जल की एक-एक बूंद का संचयन और संरक्षण ही हमारा परम ध्येय होना चाहिए। साथ ही नदियों, तालाबों, बावड़ियों, कुओं सहित अन्य जल संरचनाओं का पुनरुद्धार मिशन मोड में किया जाए।

जन-भागीदारी से बनेगा जन आंदोलन

मुख्यमंत्री ने अपील की है कि जल गंगा संवर्धन अभियान से जन-जन को जोड़कर इसे जन-आंदोलन का रूप दिया जाए। उन्होंने स्वयंसेवी संस्थाओं और युवाओं से आगे बढ़कर श्रमदान करने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि प्रत्येक जिले में जल स्रोतों के आसपास स्वच्छता सुनिश्चित की जाए और जल गुणवत्ता परीक्षण के कार्यों को प्राथमिकता दी जाए।

अभियान की प्रमुख गतिविधियां

  • जल संरचनाओं का कायाकल्प।
  • नवीन जल स्त्रोतों का निर्माण।
  • भू-जल स्तर बढ़ाने भवनों पर रूफ वाटर हार्वेस्टिंग।
  • पुराने जल स्त्रोतों का संधारण।
  • जल स्त्रोतों के पास साफ-सफाई।
  • सोक पिट का निर्माण।
  • पेयजल की टेस्टिंग और टंकियों की सफाई।
  • पुराने तालाबों का गहरीकरण।
  • स्टाप डेम का संधारण एवं नवीन निर्माण।
  • पेयजल पाइप लाइनों का संधारण।
  • जल स्त्रोतों के पास वृहद पौध-रोपण।
  • जल संरक्षण के लिए जन-भागीदारी बढ़ाना।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
वीएन दास, अयोध्या : चढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद राम मंदिर परिसर में अब व्यवस्था और चुस्त-दुरुस्त करने का सिलसिला जारी है। हालांकि मीडिया से कनेक्टिविटी का काम पेंडिंग हैं।…
 21 September 2026
लखनऊ: बॉलीवुड के मशहूर गीतकार मनोज मुंतशिर और समाजवादी पार्टी के बीच आजकल वार और पलटवार का दौर चल रहा है। एक न्‍यूज चैनल से बातचीत में मनोज मुंतशिर ने…
 21 September 2026
नालंदा: खुदागंज थाना क्षेत्र के शोभा बिगहा गांव में पांच हजार रुपये की रंगदारी नहीं देने पर बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक…
 21 September 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर जिले में सोमवार को बाढ़ के पानी में डूबने से छह बच्चों की मौत हो गई। हादसा सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में हुआ। मृतकों…
 21 September 2026
मुंबई : इंडिगो की केबिन क्रू मेंबर कैनूर मिस्त्री (32) की मौत हो गई। 18 सितंबर को बोरीवली ईस्ट में एक सड़क दुर्घटना में उनके सिर पर गंभीर चोटें आई…
 20 September 2026
गोरखपुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस जा रही कुशीनगर एक्सप्रेस के इंजन से अचानक धुआं उठने से रेलवे में हड़कंप मच गया। इटारसी स्टेशन से रवाना होने के बाद ट्रेन को…
 20 September 2026
जबलपुर के सिहोरा में शनिवार रात करीब 9:30 बजे 3 लोगों ने एक युवक की हत्या कर दी। आरोपियों ने बहन को भगाकर ले जाने वाले युवक के छोटे भाई…
 20 September 2026
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए 18 सितंबर की रात तक कांग्रेस की तैयारियां पूरी थीं। पार्टी नेता और कार्यकर्ता पूरे उत्साह में थे, लेकिन 19 सितंबर…
 20 September 2026
पूर्व मंत्री इमरती देवी ने ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में मंच पर बैठे लोगों को 'हत्यारा' और 'हत्या के आरोपी' बताया। खास बात यह रही कि सांसद भारत सिंह…
Advt.