तहसीलदारों की प्रदेश व्‍यापी हड़ताल हुई खत्म, मंगलवार से शुरू हाेगी सुनवाई

Updated on 19-08-2025 02:39 PM

भोपाल। राजधनी सहित पूरे प्रदेश में न्यायिक और गैर न्यायिक विभाजन से नाराज तहसीलदार और नायब तहसीलदारों ने हड़ताल खत्म कर दी है। वह मंगलवार से तहसील न्यायालयों में सुनवाई करने के साथ ही राजस्व संबंधी सभी मामलों को देखेंगे।छह अगस्त से शुरू हुई कलमबंद हड़ताल के चलते राजधानी की तहसीलों में करीब छह हजार से अधिक प्रकरण लंबित हो गए हैं।अब इनका निराकरण करने तहसीलदारों के लिए बड़ी चुनौती रहेगा। बता दें कि मप्र राजस्व अधिकारी (कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा) संघ के नेतृत्व में हड़ताल की जा रही थी।

संघ के प्रतिनिधि मंडल के साथ सोमवार को राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव विवेक पोरवाल की बैठक हुई। इसमें विभाग की ओर न्यायिक व गैर न्यायिक कार्य विभाजन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए गए। इसमें कलेक्टर पहले की तरह कसी भी राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्य का अंतरण कर सकते हैं। कोई एक अधिकारी किसी भी राजस्व संबंधी कार्य लंबे समय तक नहीं करने सहित अन्य दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

इस पर कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ का प्रतिनिधि मंडल राजी हो गया और मंगलवार से राजस्व संबंधी कार्य शुरू करने का निर्णय ले लिया। संघ के प्रांताध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि शासन ने न्यायिक व गैर न्यायिक कार्य का विभाजन कर दिया था। जैसे जो राजस्व अधिकारी न्यायिक कार्य करेंगे, वे गैर-न्यायिक कार्य नहीं कर सकेंगे।

इसी तरह जो अधिकारी गैर न्यायिक कार्य करेंगे, वे न्यायिक कार्य नहीं करेंगे। इसी के विरोध के चलते छह अगस्त से तहसीलदार व नायब तहसीलदार राजस्व संबंधी कार्य नहीं कर रहे थे। सिर्फ आपदा प्रबंधन का काम देख रहे थे। अब कुछ दिशा-निर्देशों के साथ शासन हमारी मांग मानने को राजी हो गया है, इसलिए राजस्व संबंधी काम करने का निर्णय लिया है।

तहसीलों में आज रहेगी भीड़

जिले की तहसील और वृत्त कोलार, बैरसिया, हुजूर, गोविंदपुरा, टीटी नगर, एमपीनगर, शहर, बैरागढ़ तहसीलों में 13 दिन बाद काम शुरू होगा।इसके चलते पेशी सहित अन्य मामलों को लेकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। ऐसे में न्यायालयों में खासी भीड़ रहेगी।इन न्यायालयों में नामांतरण, सीमांकन, जाति, आय, स्थानीय प्रमाण पत्र सहित करीब छह हजार से अधिक प्रकरण लंबित हैं। ।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.