बालोद जिले के गन्ना किसानों के लिए वरदान बनी प्रदेश की पहली हार्वेस्टर मशीन

Updated on 20-02-2026 01:20 PM

बालोद। जिले में गन्ना उत्पादक किसानों के लिए खुशहाली के नए द्वार खुल गए हैं। जिला प्रशासन की अभिनव पहल से जिला खनिज न्यास के वित्तीय सहयोग से दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना को प्रदेश की पहली अत्याधुनिक गन्ना हार्वेस्टर मशीन मिल गई है। यह कदम न केवल खेती को आसान बनाएगा, बल्कि गन्ना उत्पादक किसानों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूती प्रदान करेगा।

दंतेश्वरी मैया सहकारी शक्कर कारखाना शक्कर के प्रबंध संचालक  आर पी राठिया ने बताया कि बालोद जिले में यह अत्याधुनिक मशीन गन्ना कटाई की पूरी प्रक्रिया को बदल दिया है।  जहाँ पहले कटाई में हफ्तों लगते थे, वहीं यह मशीन एक ही दिन में 80 से 100 टन गन्ने की कटाई और छिलाई कर सकती है। अब किसानों को गन्ना की कटाई हेतु मजदूरों के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। कटाई, छिलाई और लोडिंग का काम एक साथ होने से लागत में भारी कमी आएगी। उन्होंने बताय कि मशीन गन्ने की कटाई इस तरह से करती है कि किसानों को अगली फसल के लिए ’’रेटुन (ठूँठ)’’ का अलग से प्रबंधन नहीं करना होगा। कटाई के साथ ही गन्ना सीधे इनफील्डर के जरिए ट्रैक्टर या ट्रक में लोड हो जाता है, जिससे परिवहन भी तेज होगा।

जिले के ग्राम दुधली के गन्ना उत्पादक किसान  प्रेमशंकर देशमुख ने अपनी खुशी साझा करते हुए बताया कि वे 2017 से गन्ने की खेती कर रहे हैं, पहले मजदूरों की कमी और बढ़ते खर्च के कारण खेती में मुनाफा कम मिलता था। अब हार्वेस्टर मशीन आने से कटाई की चिंता दूर हो गई है। समय पर लोडिंग होने से गन्ना बेचना आसान होगा। जिला प्रशासन की यह पहल हम किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। बालोद जिला प्रशासन का यह नवाचार जिले में गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में एक मील का पत्थर साबित होगा। जब लागत घटेगी और समय बचेगा, तो किसान गन्ने की खेती के प्रति और अधिक प्रोत्साहित होंगे।  



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.