शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट, सेंसेक्स 700 अंक से अधिक गिरा, जानिए कारण

Updated on 09-12-2025 01:56 PM
नई दिल्ली: घरेलू शेयर मार्केट में आज लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट दिख रही है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 600 अंक से अधिक गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 25,800 से नीचे आ चुका है। सुबह 10 बजे सेंसेक्स 711.55 अंक यानी 0.84% की गिरावट के साथ 84,391.14 अंक पर खिसक गया। निफ्टी 200.90 अंक यानी 0.77% की गिरावट के साथ 25,759.65 अंक पर ट्रेड कर रहा था। शेयर मार्केट में क्यों आई गिरावट?

निवेशक सतर्क हैं क्योंकि वे 10 दिसंबर को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की नीतिगत बैठक के फैसले का इंतजार कर रहे हैं। हफ्तों से ब्याज दरों को लेकर बदलती उम्मीदों के कारण इस बैठक का महत्व और बढ़ गया था। हालांकि ज्यादातर व्यापारी 25 बीपीएस कटौती की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन खुदरा निवेशक किसी भी आश्चर्य से बचने के लिए अपनी पोजीशन कम कर रहे हैं।

विदेशी निवेशकों की निकासी

अगर फेड दरें नहीं घटाता है, तो डॉलर और मजबूत हो सकता है। इससे पहले से ही कमजोर रुपये और लगातार विदेशी निवेश की निकासी से जूझ रहे भारतीय शेयर बाजार पर और दबाव आ सकता है। मंगलवार को एशियाई बाजारों में भी नरमी देखी गई, जिसने भारतीय शेयर बाजार के सतर्क रुख को और बढ़ा दिया। विदेशी निवेशकों द्वारा लगातार की जा रही बिकवाली ने भारतीय शेयर बाजार पर दबाव बढ़ाया।सोमवार को विदेशी संस्थागत निवेशकों ने लगभग 656 करोड़ रुपये के शेयर बेचे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 2,542 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाजार को सहारा दिया। पिछले दो महीनों में यह निकासी तेजी से बढ़ी है। FIIs ने दिसंबर में अब तक लगभग 6,618 करोड़ रुपये निकाले हैं, जबकि नवंबर में उन्होंने 11,592 करोड़ रुपये निकाले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.