बंपर उछाल के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स ने लगाई 1000 से अधिक अंकों की छलांग

Updated on 11-11-2022 06:11 PM
 सेंसेक्स में अब बढ़त 1025 अंकों की हो गई है। महिंद्रा एंड महिंद्र को छोड़ सभी स्टॉक हरे निशान पर हैं। सेंसेक्स 61639 के स्तर पर तो निफ्टी 50 अब 290 अंकों की छलांग के साथ 18318 के स्तर पर पहुंच गया है। निफ्टी आईटी इंडेक्स में करीब 4 फीसदी की तगड़ी उछाल है। इसके अलावा निफ्टी हेल्थ केयर, रियल्टी, निफ्टी बैंक, निफ्टी पीएसयू, मेटल समेत सभी स्टॉक बढ़त पर हैं।

9:15 बजे : अमेरिकी शेयर बाजार में गुरुवार को आए बंपर उछाल का असर घरेलू शेयर मार्केट पर भी दिख रहा है।  30 शेयरों पर आधारित बीएसई का प्रमुख संवेदी सूचकांक आज यानी शुक्रवार को 697 अंकों की छलांग के साथ 61311 के स्तर पर पहुंच गया। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 18272 के स्तर पर खुला।


शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी 50 पर सभी स्टॉक्स हरे निशान पर थे। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 838 अंकों की जबर्दस्त उछाल के साथ 61452 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 233 अंकों की उड़ान के साथ 18262 के स्तर पर। निफ्टी टॉप गेनर में टेक महिंद्रा, इन्फोसिस, विप्रो, बजाज फिनसर्व और हिन्डाल्को जैसे स्टॉक्स थे।


गुरुवार को अमेरिका में महंगाई के आंकड़ों आई नरमी से डाऊ जोन्स, नैस्डैक समेत लगभग सभी सूचकांकों में तगड़ा उछाल आया। डॉउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज ने 1201 अंक या 3.70 फीसदी की छलांग लगाकर बंद हुआ।  इसके अलावा एसएंडपी 500 में 5.54% का उछाल आया और यह 207 अंकों की छलांग लगाकर 3956 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि, नैस्डैक 7.35% की उड़ान भरकर 11114 के स्तर पर बंद हुआ।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.