शेयर बाजार में 15 जनवरी को रहेगी छुट्टी, इस हफ्ते 3 दिन नहीं होगा कारोबार, जानें कारण

Updated on 13-01-2026 02:28 PM
नई दिल्ली: इस हफ्ते शेयर बाजार में तीन दिन छुट्टी रहेगी। वीकेंड यानी शनिवार और रविवार के अलावा 15 जनवरी को भी मार्केट में कोई कारोबार नहीं होगा। बीएसई (BSE) ने एक सर्कुलर जारी कर बताया कि 15 जनवरी को इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, कमोडिटी डेरिवेटिव्स और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स में ट्रेडिंग नहीं होगी। 15 जनवरी को महाराष्ट्र में नगर निगम चुनाव हैं। इस कारण शेयर बाजार इस दिन बंद रहेंगे।

बीएसई ने अपने सर्कुलर में कहा कि 15 जनवरी 2026 को समाप्त होने वाले इक्विटी डेरिवेटिव्स कॉन्ट्रैक्ट्स को 14 जनवरी 2026 तक के लिए आगे बढ़ा दिया जाएगा। इसी तरह एनएसई (NSE) ने भी अपने पहले के सर्कुलर में बदलाव करते हुए 15 जनवरी को कैपिटल मार्केट सेगमेंट और एफ एंड ओ (F&O) में ट्रेडिंग हॉलिडे घोषित किया है। पिछले हफ्ते, दोनों स्टॉक एक्सचेंजों ने 15 जनवरी को सेटलमेंट हॉलिडे घोषित करने वाले सर्कुलर जारी किए थे, जिसका मतलब था कि बाजार फिर से खुलेगा। अब उस सर्कुलर को संशोधित कर दिया गया है

क्या है सेटलमेंट हॉलिडे?

सेटलमेंट हॉलिडे आमतौर पर चुनावों या बड़े सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान घोषित किए जाते हैं। दरअसल, जब चुनाव होते हैं या कोई बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम होता है, तो कभी-कभी बैंक और क्लियरिंग हाउस बंद हो जाते हैं। ऐसे में शेयर बाजार में होने वाले लेन-देन को निपटाने में परेशानी होती है। इसी को सेटलमेंट हॉलिडे कहते हैं। 15 जनवरी को महाराष्ट्र में छुट्टी होने की वजह से बैंक बंद रहेंगे, इसलिए स्टॉक मार्केट में छुट्टी का फैसला लिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.