52 हफ्ते के टॉप पर पहुंचा इस सरकारी कंपनी का स्टॉक, क्या आपके पास है?

Updated on 05-06-2023 08:07 PM
नई दिल्ली: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) एयरोस्पेस और डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर की सरकारी कंपनी है। इसे एयरोस्पेस और ग्राउंड एप्लिकेशंस के लिए एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक प्रॉडक्ट्स बनाने में महारत हासिल है। यह मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अंडर नौ पब्लिक सेक्टर अंडरटेकिंग्स (PSUs) में शामिल है। सोमवार को कंपनी के शेयरों में काफी तेजी देखने को मिली। सुबह के कारोबार में यह 4.19 फीसदी की उछाल के साथ 118.30 रुपये पर पहुंच गया था। यह कंपनी का 52 हफ्ते का टॉप लेवल है। साथ ही कंपनी के वॉल्यूम में 1.06 गुना से अधिक तेजी दिखाई दी। कंपनी की सेल्स में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है। फाइनेंशियल ईयर 2022 की चौथी तिमाही की तुलना में वित्त वर्ष 2023 की चौथी तिमाही में कंपनी की सेल 56 परसेंट की तेजी के साथ 6,479 करोड़ रुपये पहुंच गई। इस दौरान कंपनी के नेट प्रॉफिट में काफी तेजी देखने को मिली।

फाइनेंशियल ईयर 2022 की चौथी तिमाही की तुलना में इस बार यह 125 फीसदी की बढ़त के साथ 1,382 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल साल में कंपनी ने 40.8 परसेंट रिटर्न दिया है और पिछले तीन साल में इसका रिटर्न 376.47 परसेंट रहा है। इतना ही नहीं कंपनी की सेल्स ग्रोथ 11 परसेंट (CAGR) और प्रॉफिट 18 परसेंट (CAGR) की दर से बढ़ी है। कंपनी का आरओसीई 28.7 परसेंट और आरओई 22.8 परसेंट रहा। यह कंपनी का स्ट्रॉन्ग फाइनेंशियल परफॉरमेंस दिखाता है। इतना ही नहीं कंपनी का डिविडेंड पेआउट रेश्यो 40.5 परसेंट रहा। निवेशकों को इस ट्रेंडिंग स्टॉक पर करीबी नजर रखनी चाहिए।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.