छिपली गौठान की कहानी, समूह के महिलाओं की जुबानी

Updated on 30-05-2023 07:46 PM

धमतरी महिलाएं आज हर क्षेत्र में पुरूषों से कंधा से कंधा मिलाकर चल रहीं हैं। चाहे वह शहरों के बड़े-बड़े कंपनी या कार्यालय हों अथवा गांवों के लघु उद्योग, कुटीर उद्योग हो। हर जगह महिलाएं अपनी काबिलियत साबित कर रहीं हैं।

इन्हीं में से एक क्षेत्र है गोधन न्याय योजना के तहत संचालित गौठानों में गोबर खरीदी, खाद निर्माण सहित विभिन्न गतिविधियों का संचालन। प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण इस गोधन न्याय योजना को गौठान समिति के साथ ही स्व सहायता समूह की महिलाएं बखूबी निभा रहीं हैं।

धमतरी जिले के वनांचल नगरी स्थित छिपली में 14 एकड़ क्षेत्र में फैला जय बरदेव बाबा गौठान दिन-ब-दिन सफलताओं की सीढ़ियां चढ़ता जा रहा है। यहां गौठान समिति के सदस्य सहित 945 गौंवशीय पशु हैं। इसके साथ ही गौठान में चार महिला स्व सहायता समूह भी सक्रिय हैं। इनमें स्वावलम्बी स्व सहायता समूह द्वारा जहां बकरी, गाय, मुर्गी, वर्मी, बाड़ी, मछलीपालन किया जाता है। वहीं मिनीमाता स्व सहायता समूह द्वारा गौठान के ढाई एकड़ क्षेत्र में चारागाह निर्मित किया गया है, जहॉं नेपियर घांस उगाकर पशुपालकों को बेचा जाता है। इसी तरह जल शीतला मां और नवजागृति महिला स्व सहायता समूह सूकर पालन सहित अन्य गतिविधियां की जा रहीं हैं। यहां कार्य कर रहे महिलाओं की कार्यकुशलता की चर्चा सुनकर दूर-दूर से लोग गौठान को देखने आ रहे और अन्य लोगों को भी इनसे प्रेरणा लेने की सीख दे रहे।

स्वावलम्बी स्व सहायता समूह की अध्यक्ष  दुर्गेश नंदनी कहतीं हैं कि ढाई साल पहले बने उनके समूह द्वारा इस गौठान में काफी गतिविधियां की जा रहीं हैं, जिससे समूह की महिलाओं की आय में इजाफा हो रहा है। वे कहतीं हैं कि यहां की बकरियों को दूध काफी मात्रा में होता है, जो गांव ही नहीं बल्बि आसपास के गांवों में भी बिक्री किया जाता है। साथ ही अशील और लेयर नस्ल की मुर्गियों की मांग भी बाजार में काफी है। इसके अलावा जिमी कांदा, हल्दी के साथ ही इंटर क्रॉपिंग अरहर, धनिया सहित भिण्डी, ग्वारफली, बैगन, कद्दू इत्यादि का उत्पादन कर बेचा जा रहा है। सब्जी बिक्री से समूह को 98 हजार रूपये की आय हुई, वहीं गोबर से निर्मित दिया, मूर्ति और अन्य आकर्षक वस्तुओं की बिक्री से 50 हजार रूपये की आय हो गई है।

मुख्यमंत्री  भूपेश बघेल की गोधन न्याय योजना से इस हद तक गौठानों में गतिविधियां हो सकतीं हैं, शायद सपने में भी नहीं सोच सकते। वहीं समूह की महिलाओं की मेहनत, समर्पण और निरंतर प्रयास भी गौठानों की तरक्की में चार-चांद लगा रहे हैं। ज्ञात हो कि छिपली गौठान में कुल तीन लाख 82 हजार 73 किलोग्राम गोबर की खरीदी हो चुका है, जिसमें से 97 हजार 195 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट तैयार किया गया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.