Tanu Weds Manu 3 की कहानी बनकर रेडी, जानें अब कहां से शुरू होगी फिल्म, माधवन संग ट्रिपल रोल में होंगी कंगना!

Updated on 05-10-2024 01:21 PM
'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' की सफलता के बाद इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म को लेकर चर्चा तेज हो गई है। खबर है कि 'तनु वेड्स मनु 3' की स्क्रिप्ट डायरेक्टर आनंद एल राय ने राइटर हिमांशु शर्मा के साथ मिलकर लॉक कर दिया है। खबर है कि कंगना रनौत इस फिल्म में ट्रिपल रोल में नजर आ सकती हैं।

'तनु वेड्स मनु' फ्रैंचाइजी के मेकर्स अब इसके तीसरे सीक्वल की योजना बना रहे हैं। कहा जा रहा है कि आनंद एल राय और लेखक हिमांशु शर्मा ने तीसरे सीक्वल के लिए कहानी को अंतिम रूप दे दिया है। पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'तनु वेड्स मनु 3' की कहानी की शुरुआत वहीं से होने जा रही है जहां 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' खत्म हुई थी।

इस फिल्म की शूटिंग साल 2025 के अंत में शुरू


कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग साल 2025 के अंत में शुरू होने वाली है और इसे 2026 में रिलीज़ करने का प्लान है। बता दें कि साल 2011 में इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर खूब तहलका मचाया और ये जोड़ी हिट हो गई। इस फिल्म के चार साल बाद फिर से इस जोड़ी को सीक्वल के साथ बड़े पर्दे पर उतारा गया था। इस बार फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई। सीक्वल के बाद से ही फैन्स इस फिल्म के तीसरे सीक्वल की डिमांड कर रहे हैं।

'तनु वेड्स मनु 3' की शुरुआत वहां से जहां पिछली फिल्म का अंत


रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'तनु वेड्स मनु 3' की शुरुआत वहां से होने वाली है जहां पहले और दूसरे पार्ट का एंड हुआ था। कहा जा रहा है कि 'मेकर्स ने जो कहानी लिखी है उसमें पहले और दूसरे पार्ट का सही मतलब अब दिखाया जाने वाला है। अस फिल्म में रोमांस और ड्रामा के साथ-साथ ह्यूमर भी भरपूर होनेवाला है।

कंगना रनौत ट्रिपल रोल में आ सकती हैं नजर


सूत्र के मुताबिक, इस फिल्म में कंगना रनौत का ट्रिपल रोल होने वाला है और एक बार फिर आर माधवन संग इनकी जोड़ी बनती दिखेगी। अगर ऐसा हुआ तो ये कंगना के करियर की ऐसी पहली फिल्म होगी जिसमें वो ट्रिपल रोल में दिखेंगी। याद दिला दें कि 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में कंगना डबल रोल में नजर आई थीं।

आर माधवन ने कहा था- नहीं चाहते रीमेक फिल्मों में काम


यहां ये भी याद दिला दें कि कुछ समय पहले अपने इंटरव्यू में आर माधवन ने साफ कहा था कि अब वो सीक्वल में काम करना पसंद नहीं करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.