कबीरधाम जिले में शुरू हुई सौर ऊर्जा क्रांति की कहानी

Updated on 16-09-2025 02:42 PM

रायपुर। प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना कबीरधाम जिले में सौर ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई राह प्रशस्त कर रही है। कबीरधााम जिले के 11 परिवारों ने अपने घरों की छतों पर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कर यह संदेश दिया है कि यह योजना केवल बिजली बिल की बचत का साधन नहीं, बल्कि आर्थिक सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक जनआंदोलन है।

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मंशानुरूप एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कबीरधाम जिले में योजना का क्रियान्वयन तीव्र गति से हो रहा है। अब तक जिले में 94 से अधिक हितग्राही वेंडरों का चयन कर चुके हैं तथा कई लाभार्थियों को सब्सिडी राशि सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की जा चुकी है। आने वाले महीनों में हजारों परिवार इस योजना से जुड़ने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

कबीरधाम जिले के 11 परिवारों ने योजना का लाभ उठाते हुए अपने घरों की छतों पर 1 से 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर पैनल स्थापित किए हैं। इनमें योगेन्द्र सिंह कश्यप (राजमहल चौक, कवर्धा), नरेश कुमार चंद्रवंशी एवं रितेश कुमार चंद्रवंशी (दौजरी), सतीश कुमार धवलकर (मठपारा वार्ड-3), श्रीमती लीना तिवारी (मठपारा वार्ड-12), रोशन राम (नागर जवादन रोड), कुमारी देवी सोम (श्याम नगर), ओंकार साहू (रामनगर), श्रीमती सरोज बाई ठाकुर और श्रीमती माधुरी (कालिका नगर) शामिल हैं। इन सोलर पैनलों से प्रतिमाह लगभग 300 यूनिट मुफ्त बिजली का उत्पादन हो रहा है। अतिरिक्त बिजली को सीएसपीडीसीएल ग्रिड में भेजकर ये परिवार आगामी बिलों में क्रेडिट का लाभ भी प्राप्त कर रहे हैं।

 योगेन्द्र सिंह कश्यप ने बताया कि पहले हर माह बिजली बिल की चिंता रहती थी, अब सोलर पैनल लगने से यह समस्या समाप्त हो गई है। नरेश कुमार चंद्रवंशी, ग्राम दौजरी ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से आत्मनिर्भरता का अनुभव हो रहा है। “अब हम केवल उपभोक्ता ही नहीं, बल्कि ऊर्जा उत्पादक भी बन गए हैं।” श्रीमती लीना तिवारी ने बताया कि सोलर से घर की जरूरतें पूरी हो रही हैं और अतिरिक्त बिजली ग्रिड में भेजने से आगामी बिलों में भी लाभ मिल रहा है। सतीश कुमार धवलकर ने कहा कि सूर्यघर योजना से घर रोशन हो गया है और खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने जिले के प्रत्येक परिवार से इस योजना का लाभ उठाने की अपील की।

कबीरधाम जिले के अधीक्षण अभियंता  रंजीत घोष ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत घरेलू उपभोक्ताओं को 1 से 3 किलोवाट क्षमता वाले सोलर सिस्टम लगाने पर 45 हजार रुपए से लेकर 1 लाख 8 हजार रुपए तक की वित्तीय सहायता प्रदान की जा रही है। इस योजना के लिए प्राप्त प्रत्येक आवेदन को शामिल कर लाभान्वित किया जाएगा। यह योजना न केवल बिजली बिलों में बचत और आत्मनिर्भरता का मार्ग प्रशस्त कर रही है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करते हुए एक ऊर्जा क्रांति का आधार भी बन रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची में छूटे पात्र लोगों और पहली बार वोट देने वाले युवाओं के नाम जोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के भिलाई से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को कोल लेवी मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) ने नोटिस जारी किया है। उन्हें 5 अक्टूबर को सुबह 10:30 बजे…
 03 October 2026
दुर्ग-भिलाई, दुर्ग के अंजोरा स्थित दाऊ श्री वासुदेव चंद्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय में भर्ती प्रक्रिया को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजभवन ने हस्तक्षेप किया है। राज्यपाल सचिवालय की ओर से…
 03 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर अब लगभग थम गया है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में गर्मी और उमस का असर बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 2…
 03 October 2026
मुंगेली, छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में 9वीं क्लास में पढ़ने वाली 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि, दो लड़कों…
 03 October 2026
अम्बिकापुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय, सरगुजा, अम्बिकापुर के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) प्रकोष्ठ द्वारा “स्वच्छता ही सेवा” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को…
 03 October 2026
महासमुंद। जिले के विकासखंड बागबाहरा अंतर्गत ग्राम बोदरीदादर निवासी श्रीमती दीपिका चन्द्राकर ने ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान से सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में…
 03 October 2026
मोहला। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखण्ड मोहला के क्लस्टर मोहभट्ठा में “सेवा सेतु अभियान–सरकार आपके द्वार” शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की जनकल्याणकारी…
 03 October 2026
मोहला। शासन की जनकल्याणकारी नीतियों का उद्देश्य समाज के प्रत्येक पात्र परिवार तक आवश्यक सुविधाओं और योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। इसी उद्देश्य को धरातल पर साकार करने की दिशा…
Advt.