अनवरत बहती रहे विकास की धारा, यही संकल्प है हमारा: ऊर्जा मंत्री श्री तोमर

Updated on 15-02-2023 05:26 PM

प्रदेश सरकार की मंशानुसार उप नगर ग्वालियर में ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर के नेतृत्व में निकाली जा रही विकास यात्रा का स्वागत बड़े जोर-शोर से आमजन द्वारा किया जा रहा है। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने कहा है कि सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुँचाने का कार्य विकास यात्रा के दौरान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अनवरत बहती रहे विकास की धारा, यही संकल्प है हमारा। श्री तोमर ने यात्रा में 83 लाख रूपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया।

मंत्री श्री तोमर ने यात्रा के दौरान स्वर्ण रेखा नदी पर बनाये जा रहे एलीवेटेड रोड का निरीक्षण किया। विकास यात्रा के दसवें दिन यात्रा ग्वालियर के वार्ड 9 में भैरव मंदिर से शुरू होकर, रानीपुरा, रंगियाना मौहल्ला, राजा मंडी होते हुए काशी नरेश की गली में संपन्न हुई। ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने विद्युत एवं नगर निगम के विकास कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण भी किया। यात्रा के रूट में आने वाली आँगनवाड़ियों में पहुँच कर लाड़ली लक्ष्मी योजना के प्रमाण-पत्र वितरित किए। स्कूलों में पहुँच कर शिक्षकों का सम्मान भी किया। साथ ही जन-कल्याणकारी योजनाओं के पात्र व्यक्तियों को हितलाभ वितरण किए। 15 फरवरी को विकास यात्रा वार्ड-16 में सुबह 10:30 बजे चंदनपुरा सिंधिया पार्क से प्रारंभ होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.