219 करोड़ की बिल्डिंग की मजबूती महज 50 प्रतिशत, सपा सरकार में बनी इमारत का काम रोकने की तैयारी!

Updated on 15-07-2023 01:21 PM
नोएडा: नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे के किनारे सेक्टर 96 में बन रही अथॉरिटी की बिल्डिंग का काम पूरा होने से पहले इसकी गुणवत्ता व मजबूती सवालों के घेरे में आ गई है। नोएडा अथॉरिटी ने बिल्डिंग में बीम और कॉलम की नॉन डिस्ट्रक्टिव टेस्टिंग (एनडीटी) जांच कराई थी। इसमें सैंपल की मजबूती 50 प्रतिशत के करीब ही मिली है। इस परिणाम का परीक्षण अथॉरिटी ने कंसल्टेंट एजेंसी से कराया था। एजेंसी ने भी इसे गंभीर माना है। साथ ही बिल्डिंग में चल रहे काम रोकने और आईआईटी जैसी किसी एजेंसी से गहराई के साथ जांच कराने की सिफारिश कर दी है। इसके बाद नोएडा अथॉरिटी के इंजीनियरिंग विभाग में हड़कंप है।

अथॉरिटी की कंसल्टेंट एजेंसी डिजाइन असोसिएट्स आईएनसी की तरफ से इसका लेटर इंजीनियरिंग विभाग समेत एसीईओ को भेजा गया है। 12 जुलाई को भेजे गए लेटर में कहा गया है कि बिल्डिंग में चल रहा काम रोका जाना देरी का कारण बनेगा, लेकिन इसकी स्ट्रक्चरल मजबूती उससे ज्यादा जरूरी है। एजेंसी ने सैंपल परीक्षण के परिणाम को गंभीर बताया है। एजेंसी ने मिकेनिकल, इलेक्ट्रिकल व प्लंबरिंग के काम फिलहाल रोकने के लिए कहा है। गौरतलब है कि इमारत में कंक्रीट का स्ट्रक्चर तकरीबन तैयार हो गया है। अथॉरिटी ने बिजली, प्लंबिंग व अन्य काम शुरू करा दिए हैं। यह सात मंजिल की बिल्डिंग है। अथॉरिटी की तैयारी थी कि इसी साल सभी दफ्तर इस बिल्डिंग में शिफ्ट कर दिए जाएं। अब परीक्षण सामने आने पर इसके सुधार में समय लगना तय है।

सपा शासनकाल में शुरू हुआ था निर्माण

एक्सप्रेसवे किनारे स्थित अथॉरिटी दफ्तर की इस नई बिल्डिंग का निर्माण 2015 में सपा सरकार में शुरू हुआ था। इसकी निर्माण लागत 219 करोड़ रुपये थी। उस समय डेडलाइन के मुताबिक, काम 2019 में पूरा हो जाना था। काम समय पर पूरा न होने पर अथॉरिटी ने मई 2022 में काम करा रही एजेंसी को ब्लैकलिस्ट कर दिया था। बचे हुए काम के लिए अक्टूबर-2022 में टेंडर प्रक्रिया के बाद नई एजेंसी का चयन किया गया। इस एजेंसी को करीब 82 करोड़ रुपये से बचे हुए काम 15 महीने में कराने का जिम्मा दिया गया है। जानकारी के मुताबिक, निर्माण पूरा होने पर बिल्डिंग की मजबूती की टेस्टिंग कराई गई थी।

नोएडा अथॉरिटी सीनियर मैनेजर, वर्क सर्कल-1 डोरी लाल वर्मा ने कहा कि निर्माण का परीक्षण समय-समय पर कराया जाता है। ऑफिस बिल्डिंग का भी कराया गया था। कंसल्टेंट का पत्र मुझे मिल गया है। अभी पढ़ा नहीं है, जो भी सुधार या जरूरत होगी, उसे कराएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.