देशभर में ट्रक ड्राइवर्स की हड़ताल खत्म सरकार बोली- हिट एंड रन के नए नियम मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से चर्चा के बाद लागू होंगे

Updated on 03-01-2024 01:14 PM

30 दिसंबर से देशभर में चल रही ट्रक ड्राइवरों की हड़ताल केंद्र सरकार से बातचीत के बाद मंगलवार देर रात को खत्म हो गई। ट्रक ड्राइवर्स केंद्र सरकार के हिट एंड रन कानून के नए नियमों को लेकर पिछले 4 दिनों से विरोध कर रहा था।

हड़ताल का सबसे ज्यादा असर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत 10 से ज्यादा राज्यों में देखने को मिला था। इसकी वजह से पेट्रोल, घरेलू गैस, दूध और सब्जियों जैसे जरूरी सामानों की आवाजाही प्रभावित हो गई थी।

ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने मंगलवार को कहा कि केंद्र सरकार ने भरोसा दिलाया है कि हिट एंड रन कानून से जुड़े मसलों पर बात की जाएगी। इसके साथ ही ट्रक ड्राइवरों से अपील की गई है कि वो हड़ताल वापस लें।

न्यूज एजेंसी ANI से केंद्रीय गृह सचिव ने बताया कि न्याय संहिता की धारा 106 (2) में 10 साल की सजा और जुर्माने को लेकर वाहन चालकों की चिंता पर ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के सदस्यों से विस्तृत चर्चा की गई।

सरकार ये बताना चाहती है कि नए कानून एवं प्रावधान अभी लागू नहीं हुए हैं। इस धारा को लागू करने से पहले ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस से विचार विमर्श किया जाएगा। इसी के बाद किसी नतीजे पर पहुंचा जाएगा। हम सभी वाहन चालकों से अपील करते हैं कि आप अपने काम पर लौट आएं।

सिलसिलेवार पढ़ें हड़ताल का घटनाक्रम...

02 जनवरी, हड़ताल का चौथा दिन: केंद्र और AIMTC के बीच सुलह, हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी
हड़ताल के चौथे दिन (2 जनवरी) देश के करीब 10 राज्यों में चक्का जाम देखने को मिला। इससे पेट्रोल-डीजल, फल-सब्जी और बाकी जरूरी चीजों की सप्लाई पर असर पड़ा। हड़ताल के बढ़ते असर को देखते हुए दिल्ली में केंद्र सरकार और ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) की मीटिंग हुई। जिसमें हड़ताल खत्म करने पर सहमति बनी। केंद्र सरकार ने ड्राइवर्स से काम पर लौटने की अपील की।

01 जनवरी, हड़ताल का तीसरा दिन: पेट्रोल पंप पर भारी भीड़, कई राज्यों में 90% पंप ड्राइ हुए
हड़ताल के तीसरे दिन 1 जनवरी को जम्मू कश्मीर के 20 जिलों में 90% पेट्रोल पंप बिना स्टॉक के हो गए थे। पंजाब में भटिंडा रिफाइरी से ईंधन नहीं उठाया जा सका। राजस्थान में पुलिस की गाड़ी में आग लगा दी गई। महाराष्ट्र में एक पुलिसकर्मी पर हमला हुआ। हिमाचल में तेल के टैंकर पुलिस की निगरानी में सड़कों पर उतरे। दिल्ली में सब्जी की सप्लाई प्रभावित हुई। यूपी के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर पत्थरबाजी की घटना हुई। मध्य प्रदेश में टैंकर्स को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवाई गई। बिहार में एलपीजी की कमी महसूस की गई।

31 दिसंबर, हड़ताल का दूसरा दिन: गुजरात में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज
गुजरात में ट्रक चालकों ने राजकोट-अहमदाबाद हाईवे बंद कराने की कोशिश की, जिससे लंबा जाम लग गया। इस दौरान भीड़ में से कुछ लोगों ने एक बस की खिड़की के कांच तोड़ दिए। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज किया जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। यहां कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।

30 दिसंबर, हड़ताल का पहला दिन: हिट एंड रन कानून पर विचार करे सरकार
ऑल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस (AIMTC) ने हिट एंड रन कानून को सख्त बनाने का विरोध किया। संगठन के आह्वान पर ही चक्का जाम और हड़ताल शुरू हुई। इसके बाद देशभर में जरूरी चीजों के ट्रांसपोर्ट प्रभावित होने लगी। खासकर पेट्रोल पंपों पर लोगों की लंबी कतार देखने को मिली। फल-सब्जियों और दूध जैसी चीजों की कमी होने लगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.