सट्टेबाजी और बेटिंग वाले ऑनलाइन गेम्स पर चली तलवार, सरकार ने जारी किये नए नियम, अब नहीं मिलेगी मंजूरी

Updated on 07-04-2023 07:20 PM
नई दिल्ली : अब आप सट्टेबाजी और दांव लगाने से जुड़े ऑनलाइन गेम (Online Game) नहीं खेल पाएंगे। सरकार ने गुरुवार को ऑनलाइन गेमिंग से जुड़े नए नियम (Online Gaming New Rules) जारी कर इस तरह के गेम्स को प्रतिबंधित कर दिया है। सरकार ने सट्टेबाजी और जुए से जुड़े विज्ञापनों (Betting and gambling ads) के खिलाफ भी परामर्शी चेतावनी जारी की है। इसमें सट्टेबाजी से जुड़े प्लेटफॉर्म्स को बढ़ावा ना देने की सलाह दी गई है। सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर (Rajeev Chandrasekhar) ने सेल्फ रेगुलेटेड ऑर्गेनाइजेशंस (SRO) का एक प्रारूप भी जारी किया है। उन्होंने कहा, 'ऑनलाइन गेमिंग गतिविधियों से जुड़े कई एसआरओ बनाए जाएंगे। इनमें सभी हितधारकों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। हालांकि, इनमें सिर्फ इंडस्ट्री के ही प्रतिनिधि नहीं होंगे।'


सट्टेबाजी वाले गेम्स को नहीं मिलेगी मंजूरी

चंद्रशेखर ने कहा, 'हम एक ऐसा ढांचा खड़ा कर रहे हैं, जो यह तय करेगा कि किस ऑनलाइन गेम को एसआरओ की तरफ से अनुमति दी जा सकती है। एसआरओ भी कई संख्या में होंगे।' ऑनलाइन गेम को मंजूरी देने का फैसला इस बात को ध्यान में रखते हुए किया जाएगा कि उस गेम में किसी तरह से दांव या बाजी लगाने की प्रवृत्ति तो शामिल नहीं है। अगर एसआरओ को यह पता चलता है कि किसी ऑनलाइन गेम में दांव लगाया जाता है तो वह उसे मंजूरी नहीं देगा।

स्टार्टअप्स के लिए है गेमिंग इंडस्ट्री में बड़े मौके

चंद्रशेखर ने कहा, 'स्टार्टअप्स के लिए ऑनलाइन गेमिंग काफी बड़ी अपॉर्च्युनिटी के रूप में सामने आया है। वहीं, इनकी अनुमति के बारे में एक अस्पष्टता थी। नए नियमों से यह दूर होगी।' ‘ऑनलाइन रियल मनी गेम’ ऐसे ऑनलाइन गेम्स से है जहां यूजर जमा की गई राशि पर जीत की उम्मीद के साथ नकदी जमा करता है।


ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन ने किया स्वागत

नई ऑनलाइन गेमिंग नियमों का स्वागत करते हुए ऑल इंडिया गेमिंग फेडरेशन के सीईओ, रोलैंड लैंडर्स ने कहा, 'देश में ऑनलाइन गेमिंग के लिए सबसे पुराने, सबसे बड़े और सबसे डायवर्स इंडस्ट्री एसोसिएशन के रूप में हम ऑनलाइन गेमिंग को रेगुलेटेड करने के लिए आए संशोधित नियमों का स्वागत करते हैं। यह गेमर्स और ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री की लंबे समय से चली आ रही मांग थी। हमारा मानना है कि यह ऑनलाइन गेमिंग के रेगुलेशन के लिए एक निर्णायक और पहला कदम है। यह इंडस्ट्री को वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए प्रेरित करेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.