आर्चरी में लगेगा मेडल पर निशाना, एथलेटिक्स में भी दिखेगा कमाल, जानें क्या है छठे दिन का शेड्यूल

Updated on 03-09-2024 12:01 PM
नई दिल्ली: पेरिस पैरालंपिक 2024 के 5वें दिन भारतीय एथलीटों ने कमाल कर दिया। भारत के खिलाड़ियों ने अलग-अलग इवेंट में कुल 8 मेडल जीते। इसमें नितेश कुमार और सुमित अंतिल ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया। इस तरह पेरिस ओलंपिक में अब भारत के पदकों की संख्या 15 हो गई है। भारतीय एथलीटों ने तोक्यो पैरालंपिक में कुल 19 मेडल जीते थे। ऐसे में उम्मीद है कि इस बार पेरिस में ज्यादा मेडल आएंगे। पेरिस पैरालंपिक के 5वें दिन भारत के लिए पहला गोल्ड मेडल नितेश कुमार ने जीता था। इसके बाद सुमित ने भी सोना जीता। सुमित का लगातार दूसरा पैरालंपिक गोल्ड मेडल था। वहीं अब छठे दिन भी उम्मीद है कि भारतीय खिलाड़ियों ने कई मेडल अपने नाम करेंगे। ऐसे में आइए जानते हैं 3 सितंबर को क्या रहेगा भारतीय एथलीटों के इवेंट का शेड्यूल।
भाग्याश्री माधवराव जाधव का महिलाओं का शॉट पुट F34 फाइनल, दोपहर 2:28 बजे
दीप्ति जीवनजी का महिलाओं का 400 मीटर T20 फाइनल, रात के 10:38 बजे
मरियप्पन थंगावेलु, शैलेश कुमार, शरद कुमार का पुरुषों का हाई जंप T63 फाइनल, रात 11:50 बजे

अजीत सिंह, रिंकू, सुंदर सिंह गुर्जर का पुरुषों का जैवलिन थ्रो F46 फाइनल, देर रात 12:13 बजे (4 सितंबर)

पैरा आर्चरी का इवेंट

पूजा का महिलाओं का इंडिविजुअल रिकर्व ओपन राउंड ऑफ 16, दोपहर के 3:20 बजे

पूजा का महिलाओं का इंडिविजुअल रिकर्व ओपन क्वार्टर फाइनल (योग्यता के आधार पर), शाम 8:30 बजे

पूजा का महिलाओं का इंडिविजुअल रिकर्व ओपन सेमीफाइनल (योग्यता के आधार पर), रात 9:38 बजे

पूजा का महिलाओं का इंडिविजुअल रिकर्व ओपन कांस्य पदक मैच (योग्यता के आधार पर), रात 10:27 बजे

पूजा का महिलाओं का इंडिविजुअल रिकर्व ओपन स्वर्ण पदक मैच (योग्यता के आधार पर), रात 10:44 बजे

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.