शिक्षक ऐसा हो जो छात्र की कमजोरी को उसकी मजबूती बना दे : कलेक्टर

Updated on 22-06-2023 10:26 PM

रायगढ़ । नवीन शिक्षा सत्र शुरू होने से पूर्व कलेक्टर तारन प्रकाश सिन्हा ने हाई और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्यों की समीक्षा बैठक ली। जिसमें इस वर्ष के परीक्षा परिणामों और अगले सत्र के लिए कार्ययोजना की समीक्षा की गई। सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव भी बैठक में उपस्थित रहे। कलेक्टर सिन्हा ने इस दौरान कहा कि इस वर्ष के परीक्षा परिणाम अपेक्षाकृत उतने अच्छे नहीं रहे। इसे अगले शिक्षा सत्र में सुधारकर बेहतर करने की जरूरत है। जिसकी सबसे बड़ी जिम्मेदारी शिक्षकों पर है। अगले शिक्षा सत्र में उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के लिए अभी से जुट जाएं। जिला स्तर से नियमित रूप से इसकी समीक्षा होगी और लापरवाही मिलने कड़ी कार्यवाही की जायेगी।

कलेक्टर सिन्हा ने कहा कि सरकार स्कूलों को बेहतर करने के लिए संसाधनों को बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री स्कूल जतन योजना से शालाओं का जीर्णोद्धार हो रहा है। करोड़ों रुपए इसमें खर्च किए जा रहे हैं। स्वामी आत्मानंद स्कूल खोले जा रहे हैं, ताकि फीस की चिंता किए बिना पालक अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम में पढ़ा सकें। इन सभी प्रयासों का सार तभी निकलेगा जब रिजल्ट अच्छा आएगा, बच्चे प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल होकर आगे बढ़ेंगे। कलेक्टर ने लोक कथा का उदाहरण देते हुए कहा कि शिक्षक ऐसा हो जो छात्र की कमजोरी को उसकी मजबूती बना दे। उन्होंने कक्षा में बच्चों का आंकलन करने तथा मेधावी छात्रों के साथ ही कमजोर बच्चों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि रायगढ़ मैदानी इलाके का जिला है यहां संसाधनों की कमी नहीं है। ऐसे में यहां उत्कृष्ट परिणाम की अपेक्षा हमेशा रहेगी। जिसके लिए अगले शिक्षा सत्र में पूरे साल भर मेहनत करना है।



सीईओ जिला पंचायत जितेन्दर यादव ने इस मौके पर प्राचार्यों से कहा कि पालक स्कूलों में दाखिला करा कर अपने बच्चों के भविष्य संवारने की जिम्मेदारी शिक्षकों को देते हैं। जिसे पूरा करना उनका दायित्व है। उन्होंने सभी प्राचार्यों से कार्ययोजना तैयार कर इस मुहिम का हिस्सा बनने की बात कही। समीक्षा बैठक व वर्कशॉप में जिला शिक्षा अधिकारी बी.बाखला, सहायक संचालक शिक्षा के.के.स्वर्णकार, आलोक स्वर्णकार, भुनेश्वर पटेल सहित सभी विकासखण्डों के बीईओ, एबीओ और जिले के लगभग 210 हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.