मेकाॅज के डॉक्टरों की टीम ने सर्पदंश से पीड़ित बच्चे की बचाई जान

Updated on 10-07-2025 01:50 PM

जगदलपुर। बस्तर जिले के मारडूम थाना क्षेत्र में रहने वाले डोरका मंडावी के 12 वर्षीय पुत्र घस्सू मंडावी को सोने के दौरान सांप ने उसके हांथ में डस लिया। सर्पदंश से पीड़ित बच्चे को उपचार के लिए तत्काल मेकाॅज लाया गया, 5 दिनों तक वेंटिलेटर में रखकर उपचार के बाद डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स की टीम ने बच्चे की जान बचाने में कामयाब रहे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मारडूम निवासी डोरका मंडावी का 12 वर्षीय पुत्र घस्सू मंडावी खाना खाकर परिजनों के साथ सो रहा था, 2 जुलाई की सुबह एक जहरीले सांप ने घस्सू केहांथ में डस लिया, बच्चे ने आवाज लगाई, जिसके बाद परिजनों ने देखा कि एक जहरीले सांप ने घस्सू के हाथ मे डस कर भाग गया, परिजनों ने बिना देर किए बच्चे को 2 जुलाई की सुबह 7 से 8 बजे के बीच मेकाॅज में भर्ती किया, बच्चे के शरीर मे जहर पूरी तरह से फैल रहा था। वहीं बच्चा अस्पताल आने से पहले बिहोश हो गया।

मेकाॅज के डॉक्टरों और स्टाफ नर्स की टीम ने बच्चे का इलाज शुरू कर दिया, जहर शरीर मे फैलने के कारण बच्चें को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी। 2 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक बच्चे को वेंटिलेटर में रखकर उसका इलाज किया गया। आखिरकार घस्सू की जान बच गई, 6 जुलाई को घस्सू को वेंटिलेटर से बाहर निकाला गया। बच्चे को सही सलामत देखकर परिजनों ने डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला पीडब्ल्यूडी रामपुर में आज विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय रामपुर की छात्राओं द्वारा…
 07 October 2026
कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत शहर के स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट हिंदी माध्यम विद्यालय, एनसीडीसी, एसईसीएल कोरबा में नमो सेवा गाथा कार्यक्रम के तहत नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की साप्ताहिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में शासन की फ्लैगशिप योजनाओं की प्रगति, मुख्यमंत्री जनदर्शन, मंत्रियों, पीएमओ पीजी…
 07 October 2026
कोरबा। मानव-हाथी द्वंद्व प्रबंधन के लिए गठित समिति की बैठक आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में कलेक्टर  कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में हाथियों से प्रभावित किसानों को फसल…
 07 October 2026
कोरबा। जिले में नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी नियंत्रण, युवाओं एवं विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से सुरक्षित रखने तथा तंबाकू मुक्त वातावरण बनाने हेतु  जिला दंडाधिकारी  कुणाल दुदावत…
 07 October 2026
कोरबा। कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज अपने कक्ष में स्वर्गीय  रविन्द्र कुमार जायसवाल के ज्येष्ठ पुत्र  राहुल कुमार जायसवाल को पटवारी (प्रशिक्षु) पद पर अनुकम्पा नियुक्ति का पत्र सौंपा। इस…
 07 October 2026
कटघोरा/कोरबा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत कटघोरा विकासखंड के ग्राम कसाईपाली में आज सेवा सेतु शिविर आयोजित किया गया। शिविर में कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 94 का…
 07 October 2026
कोरबा। कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को…
 07 October 2026
बिलासपुर। कलेक्टर  संजय अग्रवाल ने आज जिला कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में लोगों की समस्याएं सुनी। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने उनसे मिलकर निजी एवं सामुदायिक…
Advt.