वनडे में 45 पर सिमट टीम, हार का अंतर रहा 275 रन... अभी भी पाकिस्तान के नाम सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

Updated on 10-09-2024 01:13 PM
बेलफास्ट: इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम ने दूसरे वनडे मैच में आयरलैंड को 275 रनों से हरा दिया। इस जीत से इंग्लिश टीम को सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त मिल गई है। यह जीत महिला वनडे इतिहास में इंग्लैंड की अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 320 रन बनाए। आयरलैंड की टीम 16.5 ओवर में सिर्फ 45 रन बनाकर ढेर हो गई। वनडे इतिहास में रनों के अंतर से यह 7वीं सबसे बड़ी जीत है।

ब्यूमोंट ने लगाया बड़ा शतक


इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट ने 139 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। यह उनके वनडे करियर का दसवां शतक था। इस शतक के साथ ही ब्यूमोंट महिला वनडे में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में नेट साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ा। फ्रेया केम्प ने 47 गेंदों पर 65 रन की तेज पारी खेली और ब्यूमोंट के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

ब्यूमोंट ने लगाया बड़ा शतक


इंग्लैंड के लिए टैमी ब्यूमोंट ने 139 गेंदों पर 150 रन की पारी खेली, जिसमें 16 चौके और 1 छक्का शामिल था। यह उनके वनडे करियर का दसवां शतक था। इस शतक के साथ ही ब्यूमोंट महिला वनडे में इंग्लैंड की ओर से सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं। उन्होंने इस मामले में नेट साइवर-ब्रंट को पीछे छोड़ा। फ्रेया केम्प ने 47 गेंदों पर 65 रन की तेज पारी खेली और ब्यूमोंट के साथ चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की।

महिला वनडे में सबसे बड़ी जीत


वनडे में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के नाम है। 1997 में न्यूजीलैंड की महिला टीम ने वनडे में पाकिस्तान को 408 रन से हराया था। पाकिस्तान को ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1997 में ही 374 रनों से हार झेलनी पड़ी थी। टॉप-7 में 4 सबसे बड़ी जीत न्यूजीलैंड के ही नाम है। भारत को वनडे में सबसे बड़ी 249 रनों की जीत 2017 में आयरलैंड के खिलाफ ही मिली थी। 10 सबसे बड़ी हार में 5 न्यूजीलैंड तो दो पाकिस्तान के नाम हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.