टेंशन खत्‍म, अब खाओ हलवा... वित्त मंत्री का ऐसा बिंदास अंदाज आपने कभी नहीं देखा होगा!

Updated on 28-01-2023 07:02 PM

बिल्‍कुल अलग रूप में दिखीं सीतारमण

हलवा सेरेमनी के दौरान निर्मला सीतारमण ने खूब मौज-मस्‍ती की। बजट की तैयारी में शामिल वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को उन्‍होंने हलवा परोसा। उनके साथ मसखरी भी की।

कौन-कौन था समारोह में शामिल?

समारोह में सीतारमण के अलावा वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी और भागवत के कराड शामिल हुए। इनके अलावा वित्त सचिव टीवी सोमनाथन, आर्थिक मामलों के सचिव अजय सेठ, दीपम (निवेश और लोक संपत्ति प्रबंध विभाग) सचिव तुहिन कांत पांडेय और राजस्व सचिव संजय मल्होत्रा के साथ अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।

खूब लगे ठहाके

हलवा सेरेमनी में वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बजट बनाने में शामिल पूरी टीम बहुत खुश दिखी। इस दौरान खूब हंसी-ठिठोली हुई।

बिंदास मूड में वित्‍त मंत्री

वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण अमूमन काफी गंभीर नजर आती हैं। हालांकि, हलवा सेरेमनी में वह काफी हल्‍के मूड में दिखीं। इसके पीछे वजह शायद बजट दस्‍तावेज बन जाने का सुकून था।

खुद खाया दूसरों को भी खिलाया

हलवा समारोह नॉर्थ ब्लॉक के बेसमेंट में आयोजित किया जाता है। यहीं पर प्रिटिंग प्रेस है। वित्त मंत्रालय नार्थ ब्लॉक में ही स्थित है। इसमें वित्त मंत्री और अन्य अधिकारी शामिल होते हैं। वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने समारोह में खुद हलवा खाने के साथ-साथ दूसरों को भी इसे खिलाया।

बस, अब मस्‍त हो जाओ!

हलवा सेरेमनी केंद्र सरकार के बजट की तैयारी में शामिल वित्त मंत्रालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को दुनिया से अलग रखने की प्रक्रिया है। यानी वे बाहर की दुनिया से पूरी तरह अलग-थलग हो जाते हैं। ये अधिकारी और कर्मचारी संसद में बजट पेश होने तक नॉर्थ ब्लॉक के ‘बेसमेंट’ में ही रहते हैं। जहां पूरी गोपनीयता रखी जाती है। वित्त मंत्री के एक फरवरी को लोकसभा में अपना बजट भाषण पूरा करने के बाद ही वे बाहर आते हैं।

सीतारमण का मास्‍टर पोज!

हलवा सेरेमनी में सीतारमण ने जमकर पोज दिए। उनके इस अंदाज पर टीम बजट ने भी खूब ठहाके लगाए। सीतारमण वित्त वर्ष 2023-24 के लिए एक फरवरी को अपना पांचवां बजट पेश करेंगी। पिछले दो वित्त वर्षों की तरह 2023-24 का बजट भी डिजिटल रूप में दिया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.