गवर्नमेंट वी.वाई.टी. पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज दुर्ग में दसवें राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस समारोह का शुभारंभ

Updated on 16-01-2026 12:19 PM

दुर्ग । डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब दुर्ग द्वारा आयोजित दसवें राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस समारोह का शुभारंभ गवर्नमेंट वी.वाई.टी. पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज दुर्ग में किया गया। डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब दुर्ग, प्रशासन की एक दूरदर्शी पहल है, जिसका संचालन टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस इन्क्यूब फाउंडेशन मुंबई द्वारा किया जा रहा है।

कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ सोशल साइंसेस इन्क्यूब फाउंडेशन के निदेशक प्रोफेसर सत्यजीत मजूमदार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रोफेसर सुजय दीक्षित विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों ने स्टार्टअप्स को नवाचार, रोजगार सृजन और स्थानीय आर्थिक विकास का प्रभावी माध्यम बताया। उद्घाटन दिवस पर आयोजित उद्योग संपर्क एवं खुला संवाद सत्र में विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों ने स्टार्टअप्स और विद्यार्थियों से संवाद किया। इस सत्र में वर्ल्ड वाइड फंड के तपस दास, हिमांशु (ज्वापा फूड्स), हर्ष जैन (एक्सो सोलर), शुभंगी घोष (सस्टेनेबल इंडिया), सुषांतो सान्त्रा (अंजलि फिश फार्म) तथा स्विच ऑन फाउंडेशन से विनय जाजू शामिल रहे।

पहले दिन आयोजित स्टार्टअप प्रदर्शनी में शहद उत्पाद, जूट से बने पर्यावरण अनुकूल बैग, प्राकृतिक हेयर ऑयल, हस्तनिर्मित मोमबत्तियां, कृषि एवं तकनीक आधारित स्टार्टअप्स के नवाचार प्रदर्शित किए गए, जिसे नागरिकों और विद्यार्थियों की अच्छी सहभागिता मिली। 16 जनवरी को राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस का औपचारिक आयोजन किया जाएगा तथा 17 जनवरी को उद्यमिता यात्रा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित करना है। डिस्ट्रिक्ट इनक्यूबेशन हब, दुर्ग ने जिले के नागरिकों, विद्यार्थियों और युवाओं से आग्रह किया है कि वे आगामी कार्यक्रमों में सहभागिता करें, स्टार्टअप प्रदर्शनी का अवलोकन करें तथा जिले के उभरते स्टार्टअप इकोसिस्टम का सक्रिय हिस्सा बनें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.