राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली के पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी

Updated on 01-10-2022 04:11 PM

रायपुर
भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पंडरिया विधानसभा के ग्राम इन्दौरी पहुंचे हुए हैं।

आसपास के कई गांवों के लोग भेंट-मुलाकात में मौजूद हैं। मुख्यमंत्री बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर पर माल्यार्पण और राजगीत के साथ भेंट-मुलाकात की शुरूआत की गई।यहां मुख्यमंत्री का पारम्परिक खुमरी पहनाकर और हल भेंटकर स्वागत किया गया।इस बीच उन्होने ग्रामीणों से कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली के पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस साल एक नवम्बर से धान खरीदी शुरू की जायेगी।

इससे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कबीरधाम जिले के विधानसभा क्षेत्र पंडरिया अंतर्गत ग्राम इंदौरी में स्थित चंडी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मुख्यमंत्री बघेल ने माता चंडी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना की। इस अवसर केबिनेट मंत्री और कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर और पंडरिया विधायक श्रीमती ममता चंद्राकर मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जगह-जगह पर ग्रामीणों, महिलाओं और बच्चों ने फूल और नारियल भेंट कर स्वागत किया। छोटे-छोटे बच्चे उत्साहपूर्वक नारे लगाये।गांव के युवाओं में अपने मुख्यमंत्री की झलक पाने और फोटो खिंचाने की मची होड़।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने संबोधन में कहा कि – नवरात्रि की पावन बेला में आप लोगों के बीच आया हूं। आप सभी को नवरात्रि की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।पानी बहुत गिरा, फसल अच्छा है, किसान खुशहाल है। सबसे पहले हमने किसानों का ऋण माफ किया, उनके हित में लगातार कार्य कर रहे।राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किस्त दीवाली के पहले 15 अक्टूबर को दी जाएगी।  

केंद्र सरकार द्वारा 2500 रुपए में धान खरीदी पर असहयोग के बाद भी हमने, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से किसानों को उनकी उपज का अच्छा दाम दिया।4 मई से भेंट-मुलाकात का सिलसिला चल रहा है। लोगों से मिल रहे हैं, बातें हो रही हैं, योजनाओं का फीडबैक मिल रहा है।इस दौरान थानवर चंद्रवंशी ने मुख्यमंत्री को बताया कि उनकी पौने दो एकड़ खेती है। उसने 20 हजार ऋण लिया था, वो माफ हो गया है। किसान ने त्यौहार के समय योजना अन्तर्गत राशि भुगतान करने की मुख्यमंत्री की बात पर खुशी जाहिर की।ग्राम आछी निवासी गोविंद चंद्रवंशी ने बताया कि उनका 25 हजार ऋण माफ हुआ हैं। इस साल दोनों किस्त मिल गया है, गन्ना के भी पैसा न्याय योजना के तहत आया है। जिस पर मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि धान के 9000 रुपए के हिसाब से और गन्ना के 355 रुपए क्विंटल के हिसाब से विक्रय मूल्य दिया जा रहा है।

ग्राम गोरखपुर निवासी विजय निर्मलकर ने बताया कि  उनकी 5 एकड़ की जमीन है, 01 लाख ऋण माफ हुआ है, राजीव गांधी किसान न्याय योजना के तहत उन्हें दो किस्त भी मिला है।मुख्यमंत्री के पूछने पर किसान विजय ने बताया कि सरकार द्वारा दिए गए पैसे से घर बनाए हैं, बच्चे को जगदलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज में पढ़ा रहे हैं।मुख्यमंत्री द्वारा राशन कार्ड के बारे में पूछे जाने पर ग्राम केसली की नर्मदा साहू ने बताया कि राशन कार्ड बना है, 35 किलो राशन मिल रहा है, मुझे नमक एक पैकेट, शक्कर एक किलो 20 रुपए किलो और मिट्टी तेल 85 रुपए लीटर में मिलता है। मुख्यमंत्री ने 20 रुपए किलो में शक्कर मिलने की बात पता चलते ही जानकारी को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की बात कही।ग्राम धरमपुरा के ग्रामीण ने बताया कि राजीव गांधी भूमिहीन मजदूर कृषि न्याय योजना के तहत दो किस्त मिला है, ग्रामीण ने इस योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद भी दिया।ग्राम सोहागपुर के नारायण यादव ने बताया की एक लाख 30 हजार का गोबर बेचा है। बच्चो को पढ़ा लिखा रहा हूं, मुख्यमंत्री ने नारायण की सराहना की।

उन्होंने कहा कि हमने बच्चों की पढ़ाई के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल खोले हैं।उन्होंने वहाँ मिलने आई छात्रा रिंकी तिवारी से छत्तीसगढ़ी में सवाल किया, जिसका जवाब रिंकी ने छत्तीसगढ़ी और इंग्लिश में दिया।

संतोष यादव, बरबसपुर ने बताया की उसने 90 हजार का गोबर बेचा है। इस पैसे से 02 बकरी खरीदी थी जिनकी संख्या अब 18 हो गई है। 04 बकरा 31 हजार रुपया का बेचा है, फिर से गोबर बेचकर 75 हजार का मोटर साइकल खरीदा।

फूलबाई पटेल, सोहागपुर ने बताया कि हमने 01 लाख का वर्मी कम्पोस्ट बेचा है, तालाब में मछली पालन करती हूं अब तक 25 हजार रुपए की मछली बेची  है। उसके समूह में समूह में 10 सदस्य है। ग्राम इंदौरी के ग्रामीण ने बताया मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से नि:शुल्क स्वास्थय सुविधा का लाभ मिल रहा है।ग्राम मिरमिट्टी की गोमती ने बताया कि उनका बच्चा राम योगी काफी कमजोर था। जिन्हे मुख्यमंत्री सुपोषण योजना का लाभ मिला। मुख्यमंत्री ने बच्चे से भी बात चीत कर उसका हाल जाना।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.