तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत... अमेरिका ने पहली बार लिया बड़ा फैसला तो भड़का रूस, जाते-जाते महायुद्ध कराएंगे बाइडन?

Updated on 18-11-2024 01:52 PM
मॉस्को: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने एक बड़ा फैसला लिया है। बाइडन ने यूक्रेन को रूस के अंदर शक्तिशाली लंबी दूरी के अमेरिकी हथियारों के इस्तेमाल करने की इजाजत दी है। रूस ने इसे संभावित तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत करार दिया है। अमेरिका की ओर से यह इजाजत तब दी गई है, जब पुतिन की सेना को मदद देने के लिए उत्तर कोरियाई सैनिक रूस में मौजूद हैं। रूस ने अपने कुर्स्क क्षेत्र में लगभग 50,000 सैनिकों को तैनात कर रखा है। कुछ महीनों पहले यूक्रेन ने यहां कब्जा कर लिया।

CNN की रिपोर्ट के अनुसार एक अमेरिकी अधिकारी ने कहा कि इन हथियारों का इस्तेमाल मुख्य तौर से कुर्स्क में किया जाना है। रूस हर हाल में कुर्स्क को वापस जीतना चाहता है। वह नहीं चाहता कि किसी भी संभावित बातचीत से पहले उसका कोई इलाका यूक्रेन के पास रहे। वहीं अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी कुर्स्क को सौदेबाजी के लिए जरूरी मानते हैं। इस बीच रूसी सांसदों ने रविवार को कहा कि रूस पर अमेरिकी मिसाइलों से यूक्रेन का हमला तीसरे विश्वयुद्ध का कारण बन सकता है।

'तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत'


रूस की संसद के उच्च सदन, फेडरेशन काउंसिल के सदस्य आंद्रेई क्लिशस ने रविवार को बाइडन के फैसले की निंदा की और मामले पर चिंता जताई। एक टेलीग्राम पोस्ट में उन्होंने कहा, 'पश्चिम ने तनाव को इस स्तर तक बढ़ाने का निर्णय लिया है, जिससे यूक्रेन पूरी तरह तबाह हो सकता है।' एक अन्य सदस्य व्लादिमीर दजबारोव ने साफ किया कि इस मामले पर रूस की प्रतिक्रिया तत्काल होगी। रूसी सांसदों की चेतावनी है कि इससे चल रहा युद्ध और बढ़ेगा। दजबारोव ने कहा, 'यह तीसरे विश्वयुद्ध की शुरुआत की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।'

पुतिन भी दे चुके हैं चेतावनी


रूस के अंदर आर्मी टैक्टिकल मिसाइल सिस्टम या ATACMS के इस्तेमाल का निर्णय कई महीनों से विचाराधीन था। अमेरिकी अधिकारी यूक्रेन को इजाजत देने पर बंटे हुए थे। कुछ को इससे युद्ध बढ़तने की चिंता थी। जबकि अन्य को हथियारों को घटते भंडार से चिंता थी। युद्ध के शुरुआती दो वर्षों में अमेरिका ने यूक्रेन को यह मिसाइल देने से इनकार कर दिया था। हालांकि, सितंबर में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि अगर पश्चिमी देश रूसी क्षेत्र में लंबी दूरी की मिसाइलों का उपयोग करने की अनुमति देंगे, तो रूस इसे सीधा संघर्ष मानेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.