ठगों ने तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम को भी नहीं बख्शा, इस तरह से हो रहा था फर्जीवाड़ा

Updated on 24-04-2023 07:46 PM
Tirupati Balaji Temple: आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमला पर्वत पर स्थित तिरुपति बालाजी मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है। वहां हर रोज करीब 75 हजार श्रद्धालु रोज पहुंचते हैं। वहां भगवान को चढ़ावा भी खूब चढ़ता है। इसी को देखते हुए ठग इस मंदिर की फर्जी वेबसाइट बना कर भक्तों को ठगते रहते हैं। अभी एक और मामला पकड़ में आया है। आइए जानते हैं इस बारे में...

भक्तों की मुराद होती है पूरी

तिरुपति बालाजी का वास्तविक नाम श्री वेंकटेश्वर स्वामी है जो स्वयं भगवान विष्णु हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, भगवान श्री वेंकटेश्वर अपनी पत्नी पद्मावती के साथ तिरुमला में निवास करते हैं। मान्यता है कि जो भी भक्त सच्चे मन से भगवान वेंकटेश्वर के सामने प्रार्थना करते हैं, उनकी सभी मुरादें पूरी हो जाती हैं। भक्त अपनी श्रद्धा के मुताबिक, यहां आकर तिरुपति मंदिर में अपने बाल दान करते हैं। इस अलौकिक और चमत्कारिक मंदिर से कई रहस्य जुड़े हुए हैं।

श्रद्धा का फायदा उठाते हैं ठग

भक्तों की श्रद्धा का फायदा उठाने के लिए ठग तरह तरह के तरीके ढूंढते हैं। इन्हीं में मंदिर की फर्जी वेबसाइट बना कर भक्तों से पैसे लेना भी शामिल है। अभी श्री वेंकटेश्वर मंदिर के मामलों का प्रबंधन करने वाले तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (TTD) ने एक और फर्जी वेबसाइट की पहचान की है और पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। टीटीडी की आईटी विंग की शिकायत पर तिरुमाला 1 टाउन पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 420, 468 और 471 के तहत केस दर्ज किया गया है।

40 वेबसाइटों के खिलाफ पहले ही हो चुका है मामला दर्ज

तिरुमाला तिरु​पति देवस्थानम अब तक 40 फर्जी वेबसाइटों के खिलाफ मामले दर्ज करा चुकी है। अभी जो मामला दर्ज कराया गया है, वह 41वां है। इसी शिकायत के आधार पर आंध्र प्रदेश फॉरेंसिक साइबर सेल भी फर्जी वेबसाइट की जांच के लिए हरकत में आ गई है। बताया जाता है कि नकली वेबसाइट को बदमाशों ने थोड़ा बहुत हेरफेर कर लगभग टीटीडी की आधिकारिक वेबसाइट की तरह ही विकसित किया था।

फर्जी वेबसाइटों के झांसे में नहीं आएं

टीटीडी ने श्रद्धालुओं को आगाह किया है कि वे ऐसी फर्जी वेबसाइटों के झांसे में न आएं। साथ ही भक्तों से अनुरोध किया है कि वे टीटीडी की आधिकारिक वेबसाइट के यूआरएल पते को नोट कर लें और ऑनलाइन टिकट बुक करने से पहले सही वेबसाइट की पुष्टि करने में सावधानी बरतें। भक्त टीटीडी के आधिकारिक मोबाइल ऐप - टीटीदेवास्थानम - से भी टिकट बुक कर सकते हैं।

क्यों निशाना बनाते हैं ठग

आपके मन में भी यह सवाल उठता होगा कि ठग तिरुमाला में भगवान वेंकटेश्वर के प्राचीन 'पहाड़ी मंदिर' मंदिर की फर्जी वेबसाइट क्यों बनाते हैं? दरअसल, तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम के पास 2.5 लाख करोड़ रुपये (करीब 30 अमेरिकी डॉलर) से ज्यादा की संपत्ति है। टीटीडी दिनों दिन अमीर और समृद्ध होता जा रहा है, क्योंकि पहाड़ी मंदिर में भक्तों के द्वारा दान में नकदी और सोना देना जारी है। ढेर सारे भक्त ऐसे भी होते हैं जो मंदिर पहुंच कर दान नहीं दे सकते तो वे वेबसाइट पर भी दान दे देते हैं। ठगों की नजर ऐसे ही श्रद्धालुओं पर होती है।

फर्जी वेबसाइटों से कैसे होती है कमाई?

मंदिर की वेबसाइट पर आज जाएं तो वहां सेवा, दर्शन, हुंडी, ऑनलाइन डोनेशन, अकोमोडेशन आदि की सुविधा मिलती है। इन सबमें कहीं न कहीं पैसों का आदान-प्रदान जुड़ा हुआ है। इसलिए ठग मंदिर की वेबसाइट से मिलती-जुलती वेबसाइट बना कर ठगी करने लगते हैं। हालांकि मंदिर प्रबंधन इस पर सतर्क निगाह रखता है। तभी तो अभी तक ऐसे 41 वेबसाइटों का पता लगा कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करा दिया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.