कोलार-बावड़िया के बीच खत्म होगा जाम का झंझट, 5 करोड़ से कलियासोत पर बनेगा नया हाईलेवल ब्रिज

Updated on 07-02-2026 02:16 PM

भोपाल: राजधानी के कोलार और बावड़िया कलां क्षेत्र के बीच सफर करने वाले लाखों नागरिकों के लिए राहत भरी खबर है। रिंग रोड की तर्ज पर विकसित फोरलेन अवध मार्ग के संकरे दानिशकुंज ब्रिज पर लगने वाले ट्रैफिक जाम से अब जल्द ही मुक्ति मिलने वाली है।

वर्तमान टू-लेन ब्रिज के समानांतर एक और नया टू-लेन हाईलेवल ब्रिज बनाया जाएगा, जिससे यह पूरा मार्ग अब फोरलेन की क्षमता वाला हो जाएगा। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा इस ब्रिज का निर्माण करीब पांच करोड़ की लागत से किया जाएगा। निर्माण कार्य के लिए मशीनें मौके पर पहुंच चुकी हैं और इसे आठ माह की समय सीमा में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

इन क्षेत्रों की 5 लाख आबादी को सीधा लाभ

इस ब्रिज के बनने से कोलार के साथ-साथ बावड़िया कलां, रोहित नगर, सलैया, गुलमोहर और नर्मदापुरम रोड की कनेक्टिविटी बेहद मजबूत हो जाएगी। वर्तमान में पीक आवर्स के दौरान यहां भीषण जाम की स्थिति बनती है और संकरा ब्रिज होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। नया पुल इन सभी समस्याओं का स्थाई समाधान करेगा।


तकनीकी रूप से आधुनिक और मजबूत संरचना

कलियासोत नदी पर बनने वाला यह पुल 75 मीटर लंबा और 9.90 मीटर चौड़ा होगा।

डिजाइन: यह 25-25 मीटर के तीन स्पैन वाला हाईलेवल ब्रिज होगा, जिससे भारी बारिश में भी यातायात बाधित नहीं होगा।

सुरक्षा: इसमें 7.50 मीटर का कैरिज-वे, दोनों ओर फुटपाथ और आरसीसी क्रैश बैरियर दिए जाएंगे।

क्षमता: इसे भारी वाहनों की आवाजाही के लिए क्लास एए मानकों पर डिजाइन किया गया है और यह भूकंपरोधी (जोन-2) संरचना पर आधारित होगा।

विधायक रामेश्वर शर्मा करेंगे भूमिपूजन

हुजूर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रामेश्वर शर्मा आज शनिवार सुबह 10 बजे कालीबाड़ी के पास इस महत्वाकांक्षी परियोजना का भूमिपूजन करेंगे। इस पुल के निर्माण के साथ ही पूरे मार्ग पर आधुनिक स्ट्रीट लाइट्स भी लगाई जाएंगी, जिससे रात के समय वाहन चालकों को बेहतर विजिबिलिटी और सुरक्षा मिल सकेगी।


फैक्ट फाइल: कलियासोत हाईलेवल ब्रिज

कुल लंबाई : 75 मीटर (3 स्पैन, 25 मीटर)

चौड़ाई : 9.90 मीटर

कैरिज-वे : 7.50 मीटर

ब्रिज टाइप : हाईलेवल ब्रिज

सुपर स्ट्रक्चर : कास्ट इन सीटू आई-टाइप गिर्डर

सब-स्ट्रक्चर : आरसीसी सर्कुलर पियर, बॉक्स टाइप एबटमेंट

फाउंडेशन : ओपन फाउंडेशन डिजाइन

लोडिंग : आइआरसी क्लास एए / 70आर

भूकंपीय जोन : जोन–2 डिजाइन

डिस्चार्ज : 2830.387 क्यूमेक्स



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.