ऑफिसों में छुट्टियों को गिफ्ट करने का बढ़ रहा है चलन, जानिए क्या है मामला

Updated on 10-01-2024 01:43 PM
नई दिल्ली: मनीष एक कॉरपोरेट हाउस में काम करते हैं। उनके पास 2023 में अनयूज्ड लीव बचे हैं। ऐसे में सवाल है कि मनीष इन बची हुई छुट्टियों का क्या करेंगे? कुछ कंपनियां मनीष जैसे कर्मचारियों को अपने साथ काम करने वालों को अपनी छुट्टियां गिफ्ट में देने का मौका दे रही हैं, जिन्हें वास्तव में इमरजेंसी में इसकी जरूरत होती है। दरअसल, कई ऑफिसों में 'गिफ्ट-ए-लीव पॉलिसी' का चलन बढ़ता जा रहा है, जहां कर्मचारी इमरजेंसी में अपने साथी कर्मचारी को छुट्टी उपहार में दे सकते हैं।

डेलॉयट के हालिया सर्वे के नतीजों ये जानकारी सामने आई है। सर्वे के मुताबिक इस तरह की पॉलिसी अपनाने की वजहों में दोस्ती और सहयोग की संस्कृति को बढ़ावा देना शामिल है। यह नए कर्मचारियों की भी मदद करता है जिनके पास बहुत कम छुट्टी होती है। 2023 में आयोजित डेलॉयट इंडिया बेनिफिट्स स्टडी में मैन्युफैक्चरिंग, सर्विस, फार्मास्यूटिकल्स, टेक, फाइनैंस और कंस्यूमर जैसे सेक्टर से जुड़ीं 200 से अधिक फर्मों को शामिल किया गया है। ईटी ने मैरिको, पर्सिस्टेंट सिस्टम्स और BT ग्रुप इंडिया जैसी कंपनियों के एग्जिक्यूटिव्स से बात की, तो उन्होंने इस बात की पुष्टि की कि इस तरह की पॉलिसी अपनाई गई है।

क्या है फायदा?

डेलॉयट इंडिया के निदेशक नीलेश गुप्ता के मुताबिक, यह कर्मचारियों के अलावा कंपनी के लिए भी फायदेमंद है। ब्रिटेन स्थित दूरसंचार कंपनी बीटी ग्रुप की लोकल यूनिट ने भारत के लिए अपनी एचआर पॉलिसी के हिस्से के रूप में अगस्त 2023 में यह नीति शुरू की थी। बीटी ग्रुप इंडिया के एचआर डायरेक्टर जय मुथु ने कहा कि इसका उपयोग धीरे-धीरे बढ़ रहा है। हालांकि यह एक प्रतिशत से भी कम है। इसकी वजह यह है कि इसका उपयोग केवल इमरजेंसी की स्थिति में किया जाता है।

मैरिको के सीएचआरओ अमित प्रकाश का कहना है कि कंपनी की 'लीव शेयरिंग' पॉलिसी है। इसके माध्यम से कोई कर्मचारी एक-दूसरे का सपोर्ट करते हैं। पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के मुख्य लोक अधिकारी योगेश पटगांवकर का कहना है कि कोविड-19 महामारी के दौरान 'डोनेट/गिफ्ट योर लीव' पॉलिसी लागू की थी। हालांकि महामारी के बाद इसका चलन कम हो गया, इसलिए अब कंपनी ने इस नीति का दायरा बढ़ा दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि गिफ्ट में छुट्टी देने से कर्मचारियों, विशेष रूप से नए कर्मचारियों में सुरक्षा की भावना पैदा करने में मदद मिलती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत में हाल में आई तेजी के बीच बांग्लादेश ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 17.4% तक की बढ़ोतरी की है। पहले से ही…
 21 September 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया में बेहतर भविष्य की तलाश में पहुंचे एक भारतीय की कहानी सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रही है। 11 साल पहले पढ़ाई के लिए ऑस्ट्रेलिया…
 21 September 2026
नई दिल्ली: लोक गायिका और बिहार की 26 साल की विधायक मैथिली ठाकुर इस समय लग्जरी कार रोल्स रॉयस को लेकर चर्चा में हैं। हाल में वह मुंबई में लालबागचा…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ट्रेन का देरी से चलना और गंतव्य स्थान पर देरी से पहुंचना कोई नया नहीं है। काफी ट्रेन को 8-10 घंटे या इससे भी ज्यादा समय…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आधी रात को तो दिल्ली जैसे महानगरों में भी बस या सार्वजनिक परिवहन के साधन नहीं मिलते। छोटे शहर या कस्बे की बात तो छोड़ ही दीजिए। सोचिए…
 21 September 2026
नई दिल्ली: देश में लोग कई जरूरी कामों के लिए लोन लेते हैं। यह बैंक या वित्तीय संस्थाओं के द्वारा अलग-अलग ब्याज दरों पर दिया जाता है। इस बीच इमरजेंसी…
 20 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में जब कोई यात्रा के दौरान या बाहर पीने के पानी की बोतल मांगता है तो अक्‍सर मुंह से 'बिसलेरी' निकलता है। कभी सिर्फ अमीर विदेशी पर्यटकों…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने के लिए कई बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है। रेलवे ने अलग-अलग जोन और…
 20 September 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काफी सजग नजर आ रही है। इसके लिए प्राइवेट सेक्टर के पैसे की भागीदारी बढ़ाने के लिए…
Advt.