विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दो सप्ताह की गिरावट थमी, सोने के भरोसे!

Updated on 13-12-2025 01:52 PM
मुंबईफॉरेन करेंसी एसेट (FCA) के हिसाब से देखें तो अपने विदेशी मुद्रा भंडार में फिर गिरावट हुई है। लेकिन, सोने के भंडार में बढ़ोतरी की वजह से बीते 5 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $1.03 Billion की बढ़ोतरी दिखी है। इससे पहले तो लगातार दो सप्ताह तक इसमें कमी ही हुई थी।

अब कहां पहुंच गया भंडार

भारतीय रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पांच दिसंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में $1.033 Billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले इसमें $1.877 billion की कमी हुई थी। उससे एक सप्ताह पहले भी अपने विदेशी मुद्रा भंडार में $4.472 billion की तगड़ी गिरावट हुई थी। अब अपना भंडार बढ़ कर $687.260 billion तक पहुंच गया है। गौरतलब है कि इससे पहले 27 सितंबर 2024 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना विदेशी मुद्रा भंडार $704.885 billion के रिकार्ड उच्चतम स्तर पर था।

FCA भंडार में हुई कमी

रिजर्व बैंक की तरफ से जारी साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार आलोच्य सप्ताह के दौरान भारत की विदेशी मुद्रा आस्तियों (Foreign Currency Asset) में कमी हुई है। पांच दिसंबर 2025 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने Foreign Currency Assets (FCAs) में $151 million की कमी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले तो इसमें $3.569 billion की भारी कमी हुई थी। अब अपना एफसीए भंडार घट कर $556.880 billion का रह गया है। उल्लेखनीय है कि देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट-बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है।

गोल्ड रिजर्व में बढ़ोतरी

आलोच्य अवधि के दौरान भारत के गोल्ड रिजर्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है। रिजर्व बैंक के मुताबिक बीते पांच दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान अपने सोने के भंडार के वैल्यू में $1.188 Billion की बढ़ोतरी हुई है। इससे एक सप्ताह पहले भी इसमें $1.613 Billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसी के साथ अब अपना सोने के भंडार का वैल्यू बढ़ कर $106.984 billion का हो गया है। उल्लेखनीय है कि इस समय आरबीआई के पास सोने का भंडार 880 टन के पार चला गया है। यह देश के कुल फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व का 14.7 फीसदी से कुछ ज्यादा बैठता है।

एसडीआर में इजाफा

रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में थोड़ी वृद्धि हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एसडीआर में $93 million की मामूली बढ़ोतरी हुई है। अब यह बढ़ कर 18.721 बिलियन डॉलर का हो गया है। इसी सप्ताह अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के पास रखे हुए देश के रिजर्व मुद्रा भंडार में $97 million डॉलर की कमी हुई है। अब अपना आईएमएफ रिजर्व घट कर $4.675 Billion का रह गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.