मिर्ची बाबा से बोली पीड़िता- इससे बड़ा पापी नहीं:कहा- तुझे फांसी होनी चाहिए

Updated on 23-02-2023 06:17 PM

रेप का आरोपी मिर्ची बाबा उर्फ वैराग्यानंद गिरि जेल में है। बुधवार को पुलिस उसे लेकर जेपी अस्पताल पहुंची। यहां डीएनए टेस्ट के लिए बाबा का सैंपल लिया गया। इस दौरान पीड़ित महिला को भी सुरक्षा के बीच पुलिस अस्पताल लेकर आई। बाबा को देख महिला बिफर गई। महिला ने बाबा को खूब खरी-खोटी सुनाई।

रायसेन की 28 साल की महिला ने 8 अगस्त 2022 को ​​​​​​​वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा के खिलाफ रेप, धमकी का केस दर्ज कर कराया था। ग्वालियर से मिर्ची बाबा को गिरफ्तार किया गया था। तब से बाबा भोपाल की केन्द्रीय जेल में है।

महिला बोली- मुझे मार देना, बच गई तो छोड़ूंगी नहीं

जब पुलिस मिर्ची बाबा को लेकर जाने लगी, तब पुलिस चौकी पर बैठी पीड़िता उसे देख बिफर गई। बोली- भगवा रंग पहनकर हिन्दू धर्म को बदनाम कर रहा है। इससे बड़ा पापी इस धरती पर नहीं है। तुझे तो फांसी होनी चाहिए। मेरी नजर में तो वो भी कम है। बहुत घटिया इंसान है। अब कमलनाथ साथ देने नहीं आ रहे? अब बुला कमलनाथ को...। मुझे कमलनाथ की धमकी दे रहा था, अब बुला ले कमलनाथ को, मेरा क्या कर लेगा? मुझे गोली मार देगा क्या? मार दे, हम तो सच्चाई के पीछे चल रहे हैं। मैं हर जगह अकेले जाती हूं। जहां मर्जी आए, वहां गोली मार देना। सीधे सीने पर मारना और बच गई तो छोड़ूंगी नहीं। इसके बाद पीड़िता को पुलिस डॉक्टर गरिमा दुबे के कमरे में लेकर चली गई। बाबा को पुलिस जेल लेकर रवाना हुई।

बाबा ने नेताओं की तरह किया अभिवादन

जेपी अस्पताल में मिर्ची बाबा बेखौफ दिखा। उसके चेहरे पर शिकन तक नहीं थी। ना ही कोई पछतावा नजर आ रहा था। अस्पताल में भी वह राजनीति करने से बाज नहीं आया। वह नेताओं की तरह हाथ जोड़कर मौजूद लोगों का अभिवादन करता दिखा।

भगवा वस्त्र पहनकर आया बाबा

मिर्ची बाबा भगवा वस्त्र पहने हुए था। पुलिस ने उसे जेल से लाने के बाद जेपी अस्पताल की पुलिस चौकी में बैठाए रखा। इस दौरान वह मेडिकल स्टाफ, पुलिसकर्मियों से चर्चा करता रहा कि भाजपा सरकार ठीक नहीं है। कांग्रेस को वोट करें। अच्छी सरकार है। पुलिस ने जब उसे अस्पताल से जेल के लिए पुलिस वाहन में बैठाया तो उसने हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया।

महिला थाना प्रभारी अंजना धुर्वे ने बताया कि रेप के आरोपी बाबा का डीएनए सैंपल पहले नहीं लिया गया था। बुधवार लिए गए सैंपल की जांच रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। वहीं, बाबा के वकील श्रीकृष्ण धौसेला ने बताया कि पुलिस ने किसके आदेश पर मेरे अभियुक्त का डबल से मेडिकल कराया है। इसकी जानकारी पुलिस और कोर्ट की तरफ से नहीं दी गई। इस संबंध में कोर्ट के समक्ष मैं अभियुक्त का पक्ष रखूंगा।

खूंखार कैदियों के बीच दिन बिता रहा बाबा

कभी 24 घंटे नेताओं, चेलों से घिरा रहने वाला मिर्ची बाबा जेल की सलाखों के पीछे खूंखार कैदियों के बीच दिन बिता रहा है। वह जेल से बाहर निकलने के लिए बेचैन है। बचाव के लिए हर तरह के हथकंडे अपना रहा है। अब तक उससे जेल में मिलने के लिए भी कोई नेता-चेला नहीं पहुंचा। सिर्फ उसके वकील ही मुलाकात करने पहुंचे।

बाबा के मोबाइल में 414 पेज में सिर्फ कॉल डिटेल

करीब तीन महीने पहले पुलिस ने भोपाल कोर्ट में 566 पेज में चालान पेश था। इनमें से 414 पेज बाबा के फोन की कॉल के डिटेल हैं। पुलिस का कहना है कि बाबा ने दावा किया था कि महिला जिस दिन घटना बता रही है, वह उस दिन भोपाल में नहीं थे, जबकि कॉल डिटेल में बाबा के मोबाइल की लोकेशन भोपाल के मिनाल रेसीडेंसी में ही बता रही है। पीड़िता की मोबाइल लोकेशन भी यहीं की मिली है।

पोटेंसी टेस्ट की कर चुका मांग

मिर्ची बाबा ने हाल में वकील के जरिए कोर्ट में दो मांग की थी। कोर्ट को दिए आवेदन में वकील श्रीकृष्ण धौसेला ने कहा था कि अभियुक्त (मिर्ची बाबा) 9 अगस्त 2022 से न्यायिक अभिरक्षा में है। वह नागा साधु है। शारीरिक संबंध बनाने की क्रिया में वह असमर्थ है। राजनीतिक छवि, भविष्य को बर्बाद करने करने के उद्देश्य से उसके खिलाफ ऐसे आरोप लगाए गए हैं। इस आधार पर पांच सदस्यीय डॉक्टर की टीम से संबंध बनाने की क्रिया (पोटेंसी टेस्ट) के संबंध में परीक्षण कराया जाए। इसका अभियोजन पक्ष ने मौखिक विरोध किया था।

कोर्ट ने इस याचिका को खारिज कर दिया था। कोर्ट ने कहा था कि केस की जांच की कार्रवाई पूरी होकर चालान पेश हो चुका है। अब कोई कार्रवाई बाकी नहीं है। दूसरे आवेदन में बताया कि वह नागा संत की शंकर परंपराओं का पालन करता है। इसमें उसे सिर के बाल, दाढ़ी के बाल माथे पर चंदन का लेप लगाकर रखने पड़ते हैं। जेल अधिकारी उसके बाल कटवाने का दबाव बनवाते हैं। इस पर कोर्ट ने आवेदन स्वीकार कर केन्द्रीय जेल अधीक्षक को आदेश दिया था कि अभियुक्त के धार्मिक एवं संवैधानिक अधिकारों की जेल नियमावली अनुसार सुरक्षा की जाए।

अब मिर्ची बाबा के बारे में जान लेते हैं...

मिर्ची बाबा मध्यप्रदेश के पूर्व CM दिग्विजय सिंह के खास माने जाते हैं। कमलनाथ सरकार में बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा भी था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय सिंह चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 August 2026
भोपाल । मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बड़ी कानूनी राहत प्रदान करते हुए पूर्व सरपंच  राजकुमार धनोरा द्वारा दायर चुनाव याचिका…
 06 August 2026
पीडीएस के नये मॉडल से पॉयलेट प्रोजेक्ट के रूप में भोपाल-इंदौर से होगी शुरुआतमप्र में केंद्रीय बैंक डिजिटल मुद्रा से होगी खाद्यान्न की डिलीवरीप्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना में मिलेगा…
 06 August 2026
राज्यपाल श्री पटेल बुधवार को संकल्प फाउंडेशन द्वारा आयोजित सिविल सेवा चयनित प्रतिभागियों के अभिनंदन एवं मार्गदर्शक सम्मान समारोह को नर्मदा क्लब भोपाल में संबोधित कर रहे थे। राज्यपाल श्री…
 06 August 2026
ब्रिक्स देशों के बीच आपसी सम्मान, आम सहमति और साझा उद्देश्यों के माध्यम से सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में…
 06 August 2026
भोपाल में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने इंद्रपुरी स्थित राज इंटरप्राइजेस प्रोसेस्ड वाटर यूनिट का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। यह यूनिट बिना खाद्य लाइसेंस के संचालित हो…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में अवैध कॉलोनियों को लेकर बुधवार को जिला प्रशासन ने फिर बड़ी कार्रवाई की। हुजूर क्षेत्र की अवैध कॉलोनियों की सड़कें उखाड़ दी गई, जबकि गेट और बाउंड्रीवॉल तोड़…
 06 August 2026
भोपाल, आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा आखिरकार करीब 18 महीने बाद बुधवार रात 10:20 बजे भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हो गए। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की एकल पीठ ने उनकी नियमित…
 06 August 2026
भोपाल, भोपाल में चल रहे ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 को गुरुवार को दूसरा दिन है। इस दिन ब्रिक्स देशों के संस्कृति मंत्रियों के घोषणा पत्र के मसौदे और सांस्कृतिक सहयोग के अन्य…
 06 August 2026
भोपाल। किसी समय एयर इंडिया की सहयोगी कंपनी रही एलायंस एयर पहली बार भोपाल का पटना से हवाई कनेक्शन जोड़ने जा रही है। कंपनी 10 अगस्त से भोपाल-पटना के बीच…
Advt.