ई-स्कूटर मार्केट में छिड़ी जंग! क्या कंपनियां जीत पाएंगी ग्राहकों का भरोसा? चुनौतियों के बारे में भी जान लें

Updated on 29-11-2024 04:15 PM
नई दिल्ली: भारत का ई-स्कूटर मार्केट अपने आप में इस मामले में खास है कि यहां पर मेन स्ट्रीम के खिलाड़ियों के साथ नई कंपनियों का भी दबदबा है। इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियों की टॉप 10 की लिस्ट में बजाज और टीवीएस के अलावा हीरो मोटोकॉर्प के विडा ब्रांड का नाम जरूर शामिल हैं। लेकिन नंबर-1 पर कब्जा ओला इलेक्ट्रिक का ही रहता है।

इसके अलावा एथर एनर्जी, ग्रीव्ज इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, काइनेटिक ग्रीन्स, BGAUSS जैसी कंपनियों के नाम आते हैं। अब जब भारत में सबसे ज्यादा स्कूटर बेचने वाली होंडा (HMSI) ने अपने एक्टिवा ब्रांड नेम के साथ ई-स्कूटर को पेश कर दिया है तो इसका मार्केट पर एक पॉजिटिव असर पड़ने की उम्मीद की जा रही है।

ट्रस्ट फैक्टर को मिलेगी मजबूती

इसकी सबसे बड़ी वजह यही है कि होंडा जैसी कंपनी के इस फील्ड से गायब रहने से कई सवाल उठ रहे थे। एक्टिवा के नाम पर कंपनी ने दांव लगाया है तो सबसे बड़ा असर को ट्रस्ट फैक्टर पर ही पड़ेगा। अब तक जो लोग इस वजह से इलेक्ट्रिक टू-वीलर सेगमेंट में दूर थे उनको मार्केट में लाने का काम इलेक्ट्रिक एक्टिवा कर सकती है। अभी ई-स्कूटर मार्केट में तीन मेन स्ट्रीम कंपनियां मौजूद हैं। टीवीएस और बजाज तो बिक्री के मामले में अच्छा कर रही हैं।

हालांकि हीरो की विडा के आंकड़े इतने चौंकाने वाले नहीं रहे। अक्टूबर की रिटेल बिक्री में टीवीएस ने 29915, बजाज ने 28232 और विडा ने 7312 यूनिट्स बेचीं। तीनों ही कंपनियों के पास सिर्फ एक-एक ही मॉडल है, लेकिन उनके कई वैरिएंट्स पोर्टफोलियो में हैं। इस दौरान अकेले ओला इलेक्ट्रिक ने 41651 यूनिट्स बेचीं। एथर ने अक्टूबर में 15993 स्कूटर बेचे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.