कुएं ने बदल दी डोकाल के जोहन राम की दशा व दिशा

Updated on 15-07-2023 04:47 PM

धमतरी। गांव के लिए कुएं का होना कितना महत्वपूर्ण है, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि पूर्व में लोग जब भी कभी कोई नयी बस्ती या गांव बसाते थे तो सबसे पहले आस-पास जमीन में मीठे जल का स्त्रोत का पता लगाते थे।  लोग पशुओं और निस्तारी के लिए तालाब का भी निर्माण करते थे।

आज भी ग्रामीणों के लिए कुंआ और तालाब दिनचर्या का अटूट हिस्सा होता है। ग्रामीण इलाकों में कुंआ पानी का मुख्य स्त्रोत हुआ करते थे। कुएं का पानी पीने के साथ-साथ सिंचाई का मुख्य स्त्रोत था। आधुनिक युग में कुंए का महत्व केवल विवाह एवं जन्म संस्कार के समय पूजन तक सिमट कर रह गया है।

आज भी  कुंआ को स्वच्छ जल का प्रतीक माना जाता है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायतों में भूजल संरक्षण एवं आजीविका साधन को ध्यान में रख कुंआ का निर्माण कर हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं।

 जिले के नगरी विकासखंड के ग्राम पंचायत डोकाल के आश्रित ग्राम खाड़ादाह निवासी श्री जोहन का महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना अंतर्गत कुंआ निर्माण से जीवन में बदलाव आया।

उनका पारिवारिक व सामाजिक जीवन का स्तर भी ऊंचा उठा। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2020-21 में योजना के तहत निजी भूमि में सिंचाई कुंआ निर्माण कर वर्षों का अधूरा सपना पूरा किया। इस सिंचाई कुंआ निर्माण के पीछे ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। तकनीकी सहायक द्वारा स्थल निरीक्षण कर जिला कार्यालय से राशि- 2 लाख 61 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्राक्कलन तैयार किया गया। जिसकी कार्य स्वीकृति 02 दिसम्बर 2020 को प्राप्त हुई।
         
लाभान्वित हितग्राही जोहन ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं होने के कारण सिंचाई कुंआ निर्माण कार्य संभव नहीं हो पा रहा था। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गांरटी योजना के तहत ग्राम पंचायत के प्रस्ताव पर जिला कार्यालय से राशि- 2 लाख 61 हजार रूपये की स्वीकृति मिलते ही कुआं निर्माण कार्य किया गया।

कुंआ में पर्याप्त पानी मिलने से सब्जी भाजी उत्पादन के अतिरिक्त खेत में धान फसल की सिंचाई का आधार बनाया। इसके पहले फसल की सिंचाई बरसात के पानी पर आश्रित था। लेकिन कुंआ निर्माण होने से सूखे फसलों को पानी देकर अमृत का काम कर रही है। वहीं सब्जी उत्पादन से पहली बार में 02 हजार रूपये का मुनाफा हुआ जो आत्मनिर्भरता की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरक बना।
    
जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोक्तिमा यादव ने बताया कि ग्राम पंचायत डोकाल मेें हितग्राहियों के मांग पर वित्तीय वर्ष 2020-21 में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत 15 हितग्राही मूलक कुंआ निर्माण के लिए राशि-39.06 लाख रूपये एवं 2021-22 में 26 कुंआ निर्माण के लिए राशि-66.82 लाख रूपये की स्वीकृति दिया गया था।


इस योजना के तहत हितग्राही सब्जी उत्पादन एवं धान की फसल से दोगुना आमदनी अर्जित कर रहे हैं, वहीं परिवार का भरण पोषण भी कर रहे हैं। कुंआ निर्माण से हितग्राही पारंपरिक खेती के अलावा नगदी फसल उपजाने के प्रति आकर्षिक हो रहे हैं। आमदनी का स्त्रोत बढ़ने से हितग्राही व्यवसाय के प्रति चुनौती को भी मात दे रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
गरियाबंद। लाइवलीहुड कॉलेज गरियाबंद में 10 अगस्त 2026 को Sewing Machine Operator कोर्स में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (PVTG) की 19 भुंजिया युवतियों को सिलाई मशीन…
 13 August 2026
रायपुर।छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में युवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। नवीन…
 13 August 2026
रायपुर। 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की राजधानी नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में छत्तीसगढ़ की समृद्ध आदिवासी लोककला, संस्कृति और परंपराओं के लिए यह गौरव का…
 13 August 2026
दुर्ग। दुर्ग विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में आज आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव शामिल हुए। उन्होंने तिरंगा यात्रा में सहभागी बनकर राष्ट्रभक्ति…
 13 August 2026
दुर्ग। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग तथा पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा बोरी थाना क्षेत्र में कोटपा अधिनियम 2003 के तहत बड़ी चालानी कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई कलेक्टर…
 13 August 2026
दुर्ग। खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय…
 13 August 2026
रायपुर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुँचाने 211 वाहिनी केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), थनौद, नया रायपुर द्वारा आज, 13 अगस्त को…
 13 August 2026
रायपुर। बस्तर तिरंगा यात्रा के तहत नारायणपुर से शुरू हुई बाइक तिरंगा यात्रा बुधवार को उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के नेतृत्व में बारसूर पहुंची। बारसूर…
 13 August 2026
भिलाई। छत्तीसगढ़ के पहले और प्रमुख लोकपर्व हरेली तिहार पर भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने अपने परिवार के साथ पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ हरेली पर्व मनाया। उन्होंने अपने निवास…
Advt.