मोदी के पैर छूते पापुआ न्यू गिनी के पीएम की तस्वीर पूरी दुनिया ने देखी, आज पता चली अंदर की बात

Updated on 25-05-2023 06:32 PM
नई दिल्ली: पापुआ न्यू गिनी के पीएम ने एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पैर छुए तो तस्वीर दुनियाभर में वायरल हुई थी। हालांकि पैर छूते समय पापुआ के पीएम के मन में क्या चल रहा था, इस बारे में आज पीएम मोदी के दिल्ली पहुंचने पर विदेश मंत्री जयशंकर ने विस्तार से बताया। दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद पीएम के स्वागत के लिए लोगों की भीड़ जमा थी। जयशंकर ने हिंदी में कहा, 'मैं इस दौरे का साक्षी था और मैं आपको कुछ ऐसी चीजें बताना चाहता हूं जिससे आपको पता चलेगा कि दुनिया हमारे प्रधानमंत्री को आज कैसे देखती है। जब वह पापुआ न्यू गिनी में अपने हवाई जहाज से उतरे और जिस आदर सम्मान से पापुआ न्यू गिनी के प्रधानमंत्री जेम्स मराबे ने उनका स्वागत किया। यह चित्र तो आप सबने देखा, पर मैं आपको बताना चाहता हूं कि उससे पहले पापुआ के प्रधानमंत्री हमारे राजदूत से क्या बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मैं भारत के पीएम को केवल प्रधानमंत्री नहीं मानता। मेरे लिए वह एक और अतिथि नहीं हैं। मेरे लिए वह गुरु हैं, विश्वगुरु।' दिल्ली में आज तड़के पीएम का स्वागत करने के लिए उमड़े लोग तालियां बजाने लगे।

आज तक मैंने ऐसा दृश्य नहीं देखा: जयशंकर

जयशंकर ने बताया कि जो आदर सम्मान था, वह न केवल उनकी (पापुआ के पीएम) सोच थी बल्कि पूरे पैसिफिक की सोच थी। पूरी दुनिया की सोच थी। आप ही देखिए मैं यह कह सकता हूं कि पिछले 45 साल से मैं विदेश नीति से जुड़ा रहा हूं, लेकिन आज तक मैंने ऐसा दृश्य कभी नहीं देखा। जब विदेश मंत्री जयशंकर यह कह रहे थे। पीएम मोदी हाथ पर हाथ बांधे मंच पर एकटक खड़े होकर सिर झुकाए सुन रहे थे। आसपास भाजपा के नेता तालियां बजा रहे थे। विदेश मंत्री ने कहा, 'हम वहां से ऑस्ट्रेलिया गए... वहां के प्रधानमंत्री ने मोदी जी को कहा 'The Boss' अब उसमें भी एक कहानी है। जी हां, क्योंकि वह उनके स्पीच में नहीं था। उन्होंने बाद में मुझे कहा कि वह मेरे अंदर की भावना थी और मुझे प्रकट करने का कहीं अंदर से दबाव था।'

किसी ने बॉस कहा, किसी ने गुरु जी

विदेश मंत्री ने कहा कि जब ऑस्ट्रेलिया जैसे देश के प्रधानमंत्री कहते हैं कि आप दि बॉस हो। जब पापुआ न्यू गिनी के पीएम कहते हैं कि मैं आपको गुरुजी के स्तर पर मानता हूं तो मैं आपको बताना चाहता हूं कि अभी जिस परिप्रेक्ष्य से दुनिया भारत को देख रही है, उसकी वजह है प्रधानमंत्री मोदी जी का नेतृत्व। जो हमारी न्यू इंडिया की नई छवि बनी है... अलग-अलग मीटिंग्स में जो बात हो रही थी। वो भारत के परिवर्तन की बात हो रही थी। लोग जानना चाह रहे थे प्रधानमंत्री जी से... हमें समझाइए कि आपने कोविड का मुकाबला कैसे किया, आपने वैक्सीनेशन कैसे किया। आपके यहां डिजिटल डिलिवरी कैसे हो रहा है। आपने 80 करोड़ आबादी को कैसे खाना पहुंचाया कोविड महामारी के समय। इसके बाद पीएम मोदी ने भी सभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने विदेश दौरे का जिक्र करते हुए कहा कि ये आपका ही पुरुषार्थ है, ये आप ही की परंपरा है, मैं तो दुनिया में जाकर सिर्फ आपके पराक्रमों के गीत गाता हूं। दुनिया के महापुरुषों से मिलकर हिंदुस्तान के सामर्थ्य की बात करता हूं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.