पीएम आवास में सेंट्रिंग प्लेट व ईट उपलब्ध कराकर लखपति बनी समूह की दीदियां

Updated on 28-07-2025 11:49 AM

गरियाबंद। जिले के छुरा विकासखण्ड के ग्राम सरकड़ा निवासी श्रीमती नर्मदा निषाद एवं विकासखण्ड मैनपुर के ग्राम जिडार निवासी श्रीमती देवली नेताम अन्य महिलाओं के लिए मिसाल बनी एवं विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ही ग्राम खरखरा की श्रीमती सतबाई, ग्राम रानीपरतेवा की श्रीमती झनेशवरी साहू, जय मां संतोषी समूह एवं ग्राम मातरबाहरा की श्रीमती जागेश्वरी नेताम, सती स्व-सहायता समूह विकासखण्ड मैनपुर अंतर्गत ग्राम दबनई निवासी कौशिल्या, ग्राम जाडापदर निवासी रामेश्वरी विश्वकर्मा द्वारा सेंट्रिंग प्लेट का कार्य प्रारंभ कर वह लाखों रूपए कमा रही है। ये सभी दीदियों समूह से लोन लेकर ईट निर्माण कार्य, सेंटिंªग प्लेट जैसे आजीविका गतिविधि प्रारंभ कर वह खुद से आर्थिक रूप से मजबूत बन रही, वही दूसरी महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही है। स्व-सहायता समूह की दीदियां वर्तमान में ग्रामीण प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत  सेंटरिंग  प्लेट की सप्लाई कर रही है। छ.ग. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ अंतर्गत स्व-सहायता समूहों से जुड़ी दीदियां अन्य ग्रामीण महिलाओं के लिए एक मिसाल बनकर उभर रही हैं। ये दीदियां पहले ग्राम में मजदूरी का कार्य करती थी, उनके पति मिस्त्री के रूप में कार्य करते थे, जिससे उन्हें लगभग 7-8 हजार रूपए मासिक आमदनी होती थी। दीदियां समूह के माध्यम से लोन लेकर नया आजीविका करने और अपनी आमदनी को बढ़ाने की योजना बना कर ईट निर्माण से लेकर सेंट्रिंग प्लेट सप्लाई एवं भवन निर्माण कार्य हेतु आवश्यक सामग्री भी सप्लाई कर रही है। इस कार्य में समूह की दीदियों द्वारा अब तक बहुत से आवास निर्माण में ईट, सेंटरिंग प्लेट व अन्य सामग्रियां उपलब्ध करा कर लाखों रुपए की आमदनी अर्जित कर चुकी हैं। समूह की दीदियों द्वारा ईट निर्माण, सेंटरिंग प्लेट व अन्य सामग्रियां प्रदाय कर औसत वार्षिक आय 3 लाख रूपये से अधिक आय अर्जित कर रहे है। इन दीदियों द्वारा ईट, सेंटरिंग प्लेट की मांग अपने ग्राम के  साथ-साथ आसपास के अन्य ग्रामों में प्रधानमंत्री आवास व निजी निर्माण कार्यों के लिए सेंटरिंग प्लेट उपलब्ध कराया जा रहा है। समूह की ये दीदियां अपने साथ-साथ अन्य ग्रामीण महिलाओं को भी इस कार्य के लिए प्रेरित कर रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
जगदलपुर, दंतेवाड़ा और नारायणपुर जिले के बॉर्डर में स्थित धौड़ाई वन परिक्षेत्र में तेंदुए का शिकार किया गया है। वन विभाग की टीम ने 3 तस्करों को तेंदुए की खाल के…
 11 August 2026
जगदलपुर, जगदलपुर में सोमवार को उत्तर और दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की रणनीतिक बैठक हुई। मीटिंग में बढ़ते बिजली बिल, स्मार्ट मीटर और 400 यूनिट तक बिजली बिल हाफ योजना को…
 11 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के ब्लास्ट फर्नेस से 250 टन लोहा चोरी और फ्लू डस्ट के अवैध परिवहन के मामले में पूर्व जीएम हिमांशु भूषण मलिक को हाईकोर्ट से बड़ी…
 11 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में सोमवार को विवाद के बाद 2 युवकों ने शराब दुकान के सामने दिनदहाड़े भाजपा समर्थित पूर्व जनपद सदस्य के पति की गला रेतकर हत्या कर दी।…
 11 August 2026
रायपुर, रायपुर के संजय नगर इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। आरोपी करीब 26 साल से रायपुर में रह रहा था और यहां गाड़ी…
 11 August 2026
कोंडागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी की अध्यक्ष्ता एवं उनकी उपस्थिति में अण्डर ट्रायल रिव्यू कमेटी एवं मॉनिटरिंग सेल, नेशनल लोक अदालत…
 11 August 2026
कोंडागांव, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने शुक्रवार को केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में निर्माणाधीन 132/33 केवी विद्युत उपकेंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपकेंद्र के निर्माण कार्यों की प्रगति…
 11 August 2026
कोंडागांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिलेभ्र में 'उल्लास महा चौपाल' का आयोजन किया जाएगा। ध्वजारोहण के बाद स्कूलों और ग्राम पंचायतों में होने वाले इस कार्यक्रम के जरिए…
 11 August 2026
कोण्डागांव। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के नेतृत्व में …
Advt.