जनता के कार्य समय पर पूर्ण हो, शिकायतों का त्वरित समाधान करें अधिकारी – भूपेश

Updated on 21-09-2022 05:10 PM
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दल्लीराजहरा के सिटिजन क्लब में जिलाधिकारियों की समीक्षा बैठक लेकर योजनाओं की समीक्षा की और अधिकारियों को महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन करें। जिले में शिक्षा और स्वास्थ्य की व्यवस्थाएं बेहतर हो, पंचायती राज प्रतिनिधियों को उनका अधिकार मिले।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की बेहतरी के लिए प्राथमिकता से कार्य करें, किसी तरह की शिकायत का अवसर न दें। उन्होंने नगर पंचायत डौंडीलोहारा में टेंडर प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के निर्देश दिए। सड़क दुर्घटना को रोकने बालोद मार्ग  पर जुझारा नाला के पास स्पीड ब्रेकर और संकेतक लगाने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि शाला भवनों  का समय पर मरम्मत किया जाए इसके लिए राज्य स्तर पर 500 करोड़ रुपए जारी किए हैं।उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले। स्कूलों में  आधारभूत संसाधन पर्याप्त हो।

जनता के कार्य समय पर पूर्ण हो मुख्यमंत्री ने कहा कि मध्यान्ह भोजन भी मीनू के अनुसार ही बनाएं। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल आज छत्तीसगढ़ की पहचान बन चुकी है ,यहां गरीब बच्चों के प्रवेश में नियमों का पालन करते हुए उन्हें प्रवेश दें। मुख्यमंत्री ने कहां की लॉटरी सिस्टम से ही प्रवेश दिया जाए। अंचल में मिली शिकायतों के आधार पर अघोषित बिजली कटौती की स्थिति पर लगाम लगाने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारी आम जनता  के कार्यों को प्राथमिकता से करें। स्थानीय नगर पालिका प्रशासन को नगर में आवश्यक साफ सफाई करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जो कार्य जनता की आवश्यकता को पूर्ण करें ,उसे समय पर पूर्ण करें। इस अवसर पर महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंडि?ा, मुख्यमंत्री के सचिव अंकित आनंद, कमिश्नर महादेव कांवरे, कलेक्टर गौरव सिंह एवं जिला अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.