वर्ल्ड कप ढंग से शुरू भी नहीं हुआ कि पाकिस्तानियों में पड़ गई फूट, अपनी ही टीम के बने दुश्मन

Updated on 03-06-2024 02:35 PM
नई दिल्ली: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 की शुरुआत हो चुकी है। इस बार वर्ल्ड कप का आयोजन अमेरिका और वेस्टइंडीज में हो रहा है। इस बार वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। सभी टीमों को 5-5 के 4 ग्रुप में रखा गया है। वहीं एक बार फिर वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान एक ही ग्रुप में हैं। दोनों टीमें 9 जून को न्यू यॉर्क के नासाऊ क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे से भिड़ेंगे।

पाकिस्तान 2022 के टी20 वर्ल्ड कप की रनर्स अप है। उन्हें फाइनल में इंग्लैंड ने हराया था। लेकिन इस बार अपनी ही टीम से पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स खुश नहीं हैं। वह अपने ही खिलाड़ियों को जमकर लताड़ रहे हैं।

पाकिस्तान के वर्ल्ड कप स्क्वाड से खुश नहीं सिकंदर बख्त

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर सिकंदर बख्त ने वर्ल्ड कप के लिए गई पाकिस्तान की 15 सदस्यीय टीम को जमकर लताड़ा हैं। उन्होंने एक न्यूज चैनल पर बोला है कि अगर वह पाकिस्तान के सिलेक्टर होते तो इस टीम में से कम से कम 4-5 खिलाड़ी नहीं होते। उन्होंने प्लेयर्स की जमकर क्लास लगाई। ट्विटर पर उनके इस बयान की एक वीडियो भी सामने आई है।

1976 से 1989 के बीच पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए सिकंदर बख्त ने कुल 26 टेस्ट और 27 वनडे मुकाबले खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 67 तो वनडे में 33 विकेट हैं। वह मौजूदा समय में 66 साल के हैं। आपको बता दें कि पाकिस्तान टीम अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज 6 जून को अमेरिका यानी यूएसए के खिलाफ खेलकर करने वाली है। इसके बाद उनका सामना भारतीय टीम से होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय तीरंदाजी के इतिहास में एक नया सुनहरा पन्ना दर्ज हो गया है। एशियन गेम्स 2026 में अंकिता भगत, कीर्ति और कुमकुम अनिल मोहौद की तिकड़ी ने महिला…
 02 October 2026
नई दिल्ली: दुबई से इजरायल की राजधानी तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की एक फ्लाइट में अपनी जान की बाजी लगाकर 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार…
 02 October 2026
नोगाया: एशियन गेम्स 2026 में कुमकुम ने धीरज बोम्मादेवरा के साथ मिलकर मिश्रित रिकर्व टीम स्पर्धा में भी ऐतिहासिक रजत पदक हासिल किया। फाइनल में भारतीय जोड़ी को चीन के…
 02 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय स्टार मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने अपने जन्मदिन के खास मौके पर देश को स्वर्णिम सौगात दी है। एशियन गेम्स 2026 में महिलाओं के 75 किग्रा वर्ग के…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
Advt.