रातोंरात बदल गई अमीरों की दुनिया, जानिए अब कौन बन गया है नंबर वन

Updated on 30-05-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में जबरदस्त उलटफेर देखने को मिला है। अमेरिका की दिग्गज ई-कॉमर्स कंपनी ऐमजॉन (Amazon) के फाउंडर जेफ बेजोस (Jeff Bezos) फिर से दुनिया के सबसे बड़े रईस बन गए हैं। वह फ्रांस के बर्नार्ड अरनॉल्ट (Bernard Arnault) को पछाड़कर नंबर एक की कुर्सी पर पहुंचे हैं। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक बुधवार को बेजोस की नेटवर्थ में 14.7 करोड़ डॉलर की गिरावट आई लेकिन अरनॉल्ट ने 6.73 अरब डॉलर गंवा दिए। इससे अरनॉल्ट की नेटवर्थ गिरकर 203 अरब डॉलर रह गई जबकि बेजोस 205 अरब डॉलर के साथ नंबर वन बन गए। इस साल अरनॉल्ट की नेटवर्थ में 4.36 अरब डॉलर की गिरावट आई है जबकि बेजोस की नेटवर्थ 27.9 अरब डॉलर बढ़ी है।

बुधवार को दुनिया को दस टॉप अरबपतियों की नेटवर्थ में गिरावट आई। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 202 अरब डॉलर के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग (169 अरब डॉलर) के साथ चौथे, लैरी पेज (156 अरब डॉलर) पांचवें, बिल गेट्स (152 अरब डॉलर) छठे, स्टीव बालमर (148 अरब डॉलर) सातवें, सर्गेई ब्रिन (147 अरब डॉलर) आठवें, लैरी एलिसन (138 अरब डॉलर) और वॉरेन बफे (133 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में 11वें नंबर पर मौजूद माइकल डेल की नेटवर्थ में बुधवार को 4.19 अरब डॉलर की तेजी आई और यह 123 अरब डॉलर पहुंच गई। इस साल उनकी नेटवर्थ 44.7 अरब डॉलर बढ़ी है।

अंबानी और अडानी की नेटवर्थ भी गिरी

इस बीच भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की नेटवर्थ में भी गिरावट आई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के चेयरमैन की नेटवर्थ में 1.53 अरब डॉलर की गिरावट आई। अंबानी 110 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं। इस साल उनकी नेटवर्थ में 13.8 अरब डॉलर की तेजी आई है। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी 106 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं। बुधवार को उनकी नेटवर्थ में 7.95 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। वैसे इस साल उनकी नेटवर्थ 21.7 अरब डॉलर की तेजी आई है। इस बीच एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 15वें नंबर पर पहुंच गए हैं। उनकी नेटवर्थ में इस साल 56.8 अरब डॉलर की तेजी आई है और यह 101 अरब डॉलर पहुंच गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.