रातोंरात पलट गई दुनिया के अमीरों की दुनिया, एलन मस्क के हाथ लगा जैकपॉट

Updated on 03-11-2023 03:31 PM
नई दिल्ली: दुनिया के अमीरों की लिस्ट में रातोंरात भारी बदलाव देखने को मिला है। गुरुवार को दुनिया के टॉप 10 रईसों में से नौ की नेटवर्थ में तेजी आई। इस दौरान दुनिया के सबसे बड़े रईस एलन मस्क की नेटवर्थ एक झटके में 9.14 अरब डॉलर बढ़ गई जबकि ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस दूसरे से तीसरे नंबर पर खिसक गए हैं। इसके साथ ही मस्क इस साल सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अरबपति बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने फेसबुक की पेरेंट कंपनी मेटा प्लेटफॉर्म्स को पछाड़ा है। मस्क की नेटवर्थ में इस साल 70.6 अरब डॉलर की तेजी आई है जबकि जकरबर्ग की नेटवर्थ 67 अरब डॉलर बढ़ी है। मस्क 208 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। गुरुवार को उनकी कंपनी टेस्ला के शेयरों में 6.25% की तेजी आई।

फ्रांस के कारोबारी बर्नार्ड आरनॉल्ट दुनिया के अमीरों की लिस्ट में एक बार फिर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 6.38 अरब डॉलर की तेजी आई। इसके साथ ही उनकी नेटवर्थ 163 अरब डॉलर पहुंच गई है। बेजोस 161 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ तीसरे नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 1.13 अरब डॉलर की तेजी आई। बिल गेट्स (126 अरब डॉलर) इस लिस्ट में चौथे, स्टीव बाल्मर (121 अरब डॉलर) पांचवें, लैरी एलिसन (120 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफे (117 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (115 अरब डॉलर) आठवें, मार्क जकरबर्ग (113 अरब डॉलर) नौवें और सर्गेई ब्रिन (109 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं।

अंबानी और अडानी

भारत और एशिया के सबसे बड़े रईस मुकेश अंबानी इस लिस्ट में 11वें नंबर पर हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 80.5 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ और यह 86.5 अरब डॉलर पहुंच गई। अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी इस लिस्ट में 22वें नंबर पर बने हुए हैं। गुरुवार को उनकी नेटवर्थ में 41.2 करोड़ डॉलर का इजाफा हुआ। उनकी नेटवर्थ 59.1 अरब डॉलर पहुंच गई है। अडानी इस साल सबसे ज्यादा नेटवर्थ गंवाने वाले अरबपति है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 61.4 अरब डॉलर की गिरावट आई है। करीब एक साल पहले उनकी नेटवर्थ करीब 150 अरब डॉलर पहुंच गई थी और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गई थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.