जिसे खुद पर भरोसा होता है, दुनिया उस पर भरोसा करती है : प्रवीण ऋषि

Updated on 31-08-2023 05:32 PM

रायपुर । जो निर्भय होकर जीते हैं, अगले जन्म में भी वे निर्भय होते हैं। भय लेकर मरने वाला भय लेकर जन्म लेता है। भय की चेतना कभी पीछा नहीं छोड़ती है। विशाख नंदी भय लेकर मारा था, अगले जन्म में अश्वग्रीव बना, लेकिन भय ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। कोई अपने भय छुपाने के लिए दूसरों को भयभीत करता है। अश्वग्रीव भयभीत है, उसे मृत्यु का भय है, अपने इस भय को छुपाने के लिए वह लोगों पर अत्याचार करता है, उन्हें भयभीत करता है। लेकिन भय देने वाले को भय ही मिलता है। वहीं त्रिपुष्ठ निर्भय है, पिछले जन्म में भी था। उसे किसी का भय नहीं है। उसने चंडमेघ को पीटा, आदमखोर शेर से निहत्थे भिड़ गया। अश्वग्रीव 3 खंडों पर राज करता है, सभी राज्यों में उसका भय है, त्रिपुष्ठ के पिता प्रजापति भी उससे डरते हैं, लेकिन वह निडर है। सत्य जिसके पास होता है वो कभी भयभीत नहीं होता। उक्त बातें उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि ने महावीर गाथा के 53वें दिवस, गुरुवार को धर्मसभा को संबोधित करते हुए बोली। उक्ताशय की जानकारी रायपुर श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने दी।

महावीर गाथा को आगे ले जाते हुए उपाध्याय प्रवर ने बताया कि भले ही तीनों खण्डों में अश्वग्रीव का भय था, लेकिन विद्याधर के राजा ज्वलनजटी ने अपनी पुत्री स्वयंप्रभा के लिए त्रिपुष्ठ का चुनाव किया। अश्वग्रीव स्वयंप्रभा से विवाह करना चाहता था, उसे जब यह पता चला तो वह तिलमिला गया। पहले चंडमेघ को पीटा, फिर मेरे वनकेसरी को मार डाला, अब मैं जिससे विवाह करना चाहता हूँ, उससे त्रिपुष्ठ का विवाह होने जा रहा है? उसने प्रजापति के पास सन्देश भेजा कि तुम्हारा पुत्र दोषी है, उसे तत्काल मेरे पास भजो। लेकिन त्रिपुष्ठ ने अश्वग्रीव को सन्देश भिजवाया, लिखा : मेरे पिता को परेशान मत करो,यह मैंने किया है, इसकी जिम्मेदारी मेरी है। प्रजापति ने कहा कि क्यों दुश्मनी मोल ले रहे हो, छोटा सा राज्य है हमारा, हमला हुआ तो हमारा क्या होगा? त्रिपुष्ठ ने कहा कि मैंने अपने बल पर कदम उठाया है, मैं उसके गीत गाने के लिए जन्म नहीं लिया है, मैं उसको सबक सिखा कर रहूंगा।

प्रवीण ऋषि ने कहा कि जो अपने पर विश्वास करते है, दुनिया उनपर विश्वास करती है, कभी स्वयं को हारा हुआ मत समझो। त्रिपुष्ठ ने अश्वग्रीव के गुप्त शत्रुओं को अपने साथ रखा था। उन्हे सन्देश पहुंच गया युद्ध का। पुतनपुर से त्रिपुष्ठ और अचल अकेले निकले। अश्वग्रीव को पता चला तो वह हंसा, बोला- ये दो बालक अकेले मेरी सेना का कैसे सामना कर सकेंगे। लेकिन जैसे जैसे दोनों आगे बढ़ते गए, सेना जुड़ती गई, और देखते ही देखते इतनी विशाल सेना बन गई कि अश्वग्रीव की सेना उसके सामने छोटी पड़ गई। सेना को जब पता चला कि त्रिपुष्ठ की सेना हमसे भी विशाल है तो वहां संतुलन गड़बड़ा गया। वे कतई लड़ने को तैयार नहीं थे। कुछ मंत्री त्रिपुष्ठ की शरण में चले गए। लेकिन इस बात से अश्वग्रीव को चिंता नहीं थी, उसके पास चक्र था। अपनी बचीखुची सेना लेकर वह रणभूमि पहुंचा। सामने सेना देखी तो दंग रह गया। उसने सोचा कि मेरे साथ लड़ने वाले आज मेरे खिलाफ खड़े हैं। सेना में भगदड़ मच गई। सभी कहने लगे कि दुश्मनी तो अश्वग्रीव और त्रिपुष्ठ के बीच है, हम क्यों बेवजह मरें। मंत्रियों से एक योजना बनाई, अश्वग्रीव से कहा कि आप त्रिपुष्ठ को द्वन्द युद्ध के लिए ललकारें, वह मन गया। त्रिपुष्ठ के खेमे में समाचार गया, और वह भी मान गया। अश्वग्रीव खुश था, क्योंकि उसके पास चक्र था, लेकिन त्रिपुष्ठ के पास सत्य की शक्ति और साधना का बल था।

रायपुर श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने बताया कि 12 सितंबर से पर्युषण पर्व शुरू हो रहा है। प्रवीण ऋषि इस बार पर्युषण पर्व को ख़ास बनाने वाले हैं। पर्युषण पर्व से पहले 10 सितंबर को उपाध्याय प्रवर बताएंगे कि हम पर्युषण पर्व क्यों मनाते है। वहीं 11 सितंबर को बताएंगे कि पर्युषण पर्व कैसे मनाते है। उन्होंने कहा कि पर्युषण पर्व पहले है, जैन धर्म बाद में।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.