अगले हफ्ते 8 अरब हो जाएगी दुनिया की आबादी, भारत के लिए कैसे बजने वाली है खतरे की घंटी

Updated on 08-11-2022 05:39 PM

दुनियाभर की जनसंख्या में अगले हफ्ते बड़ा बदलाव आने वाला है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, अगले हफ्ते दुनिया की आबादी आठ अरब पहुंचने वाली है। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या विभाग ने कहा कि आने वाले दशकों में जनसंख्या में वृद्धि जारी रहेगी, लाइफ एक्सपेंटेंसी 2050 तक बढ़कर औसतन 77.2 वर्ष हो जाएगी। 15 नवंबर तक, पृथ्वी पर मनुष्यों की संख्या बढ़कर आठ अरब हो जाएगी, जो 1950 में 2.5 अरब की संख्या से तीन गुना अधिक है। वहीं, भारत के लिए खतरे की घंटी बजने वाली है, क्योंकि अनुमान जताया गया है कि देश की जनसंख्या में लगातार बढ़ोतरी होगी और 2050 तक यह 1.7 बिलियन के पार जा सकती है।


संयुक्त राष्ट्र की भविष्यवाणी है कि दुनिया की आबादी 2030 में लगभग 8.5 बिलियन, 2050 में 9.7 बिलियन और 2080 के दशक में लगभग 10.4 बिलियन तक बढ़ती रहेगी। संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष की रेचल स्नो ने कहा, ''जनसंख्या वृद्धि दर, 1960 के दशक की शुरुआत में चरम पर पहुंचने के बाद, 2020 में नाटकीय रूप से घटकर 1 प्रतिशत से नीचे आ गई है।'' प्रजनन दर में निरंतर गिरावट के कारण यह आंकड़ा संभावित रूप से 2050 तक लगभग 0.5 प्रतिशत तक गिर सकता है।


संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, साल 2021 में, औसत प्रजनन दर प्रति महिला 2.3 बच्चे थी, जो 1950 में लगभग पांच से कम थी, जो कि 2050 तक यह संख्या गिरकर 2.1 हो जाएगी। स्नो कहती हैं, ''हम दुनिया में एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं, जहां इस दुनिया के अधिकांश देश और अधिकांश लोग ऐसे देश में रह रहे हैं, जो रिप्लेसमेंट फर्टिलिटी क्षमता से नीचे हैं।'' वहीं, वैश्विक जनसंख्या वृद्धि का एक प्रमुख कारण यह है कि औसत लाइफ एक्सपेंटेंसी में बढ़ोतरी जारी है। यह 2019 में 72.8 वर्ष, 1990 की तुलना में नौ वर्ष अधिक। संयुक्त राष्ट्र ने 2050 तक औसत लाइफ एक्सपेंटेसी 77.2 वर्ष होने की भविष्यवाणी की है।


वहीं, विभिन्न क्षेत्रों में औसत आयु भी अलग-अलग हैं। वर्तमान में यूरोप में 41.7 वर्ष बनाम उप-सहारा अफ्रीका में 17.6 वर्ष औसत आयु है। इस बारे में स्नो कहती हैं कि यह अंतर कभी भी उतना बड़ा नहीं रहा जितना आज है। यह संख्या कुछ और भी हो सकती है, लेकिन अतीत की तरह नहीं जब देशों की औसत आयु ज्यादातर युवा थी। मिस स्नो आगे कहती हैं कि भविष्य में यह बढ़े के करीब हो सकती है।

चीन की आबादी धीरे-धीरे होगी कम
कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि ये क्षेत्रीय जनसांख्यिकीय अंतर आगे चलकर भूराजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वहीं, चीन की 1.4 बिलियन जनसंख्या धीरे-धीरे कम होना शुरू हो जाएगी और 2050 तक यह 1.3 बिलियन तक पहुंच जाएगी। इस शताब्दी तक जनसंख्या सिर्फ 80 करोड़ तक रह सकती है। वहीं, दूसरी ओर भारत की बात करें तो 2023 तक यह चीन से अधिक जनसंख्या वाला देश हो सकता है। साथ ही 2050 तक यह 1.7 बिलियन के पार जा सकती है। अमेरिका 2050 में तीसरा सबसे अधिक आबादी वाला देश बना रहेगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने H-1B नॉन-इमिग्रेंट वीजा प्रोग्राम की निगरानी को सख्त करने वाले एग्जीक्यूटिव ऑर्डर पर साइन किए हैं। ट्रंप प्रशासन का कहना है कि कुछ एम्प्लॉयर्स,…
 19 September 2026
काबुल: अफगान तालिबान ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है कि अगर उसने अफगानिस्तान के अंदर सैन्य कार्रवाई की तो उसे करारा जवाब मिलेगा। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका और डेनमार्क ने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर समझौते का ऐलान किया है। इसके जरिए उस राजनयिक विवाद को सुलझा लेने का दावा किया गया है, जो राष्ट्रपति…
 19 September 2026
वॉशिंगटन: टेक अरबपति ब्रायन जॉनसन लंबे समय से चर्चा में रहे हैं। इसकी वजह उनका एक मुश्किल दिनचर्या का पालन करते हुए बढ़ती उम्र को रोकना और मौत को टालने…
 19 September 2026
बीजिंग: इस साल फरवरी के आखिर में इजरायल-अमेरिका ने ईरान पर हमले शुरू किए थे। इससे पश्चिम एशिया में एक भीषण जंग छिड़ी। इस लड़ाई के कुछ ही हफ्ते बाद…
 19 September 2026
इस्लामाबाद: आज यानी शनिवार 19 सितम्बर को सिंधु जल संधि 66 साल की हो गई है। 19 सितम्बर 1960 को इस संधि पर कराची में हस्ताक्षर हुए थे। भारत और…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
Advt.