FIR के राइटर ने कपिल शर्मा के शो को बताया सबसे घटिया, बोले- ये लोग गंदगी फैला रहे, औरतों को कलंकित कर रहे

Updated on 06-10-2024 01:08 PM
टीवी शो FIR के राइटर अमित आर्यन ने जहां एक तरफ सलीम-जावेद पर फिल्में कॉपी करने का आरोप लगाया है, वहीं उन्होंने कपिल शर्मा के शो पर भी धावा बोला है। अमित आर्यन ने कपिल के शो भारतीय कॉमेडी के इतिहास का सबसे घटिया शो बताया है। उन्होंने शो में की जाने वाली कॉमेडी और जोक्स को अश्लील बताया। कपिल शर्मा का कॉमेडी शो पिछले कई साल से चल रहा है और उसे खूब पसंद किया जाता है। हालांकि, बीते कुछ साल में कपिल के शो के नाम से लेकर कास्ट तक बदली, पर अब भी इसका क्रेज बाकी है।

Kapil Sharma का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के नाम से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जाता है। यह इसका दूसरा सीजन है। पर अमित आर्यन के कपिल के शो को सबसे घटिया मानते हैं।

'कपिल शर्मा के शो से कोई घटिया शो नहीं'


उन्होंने 'डिजिटल कमेंट्री' को दिए इंटरव्यू में कहा, 'कपिल शर्मा के शो से घटिया कोई शो ही नहीं है। कपिल शर्मा का शो हिंदुस्तान की कॉमेडी के इतिहास में सबसे घटिया शो है। आप आदमियों को औरतें बना रहे हैं। और जो औरतें बनकर आ रही हैं, वो औरतों के नाम पर कलंक हैं। औरत सम्मानित है। वो मां भी है, बहन, बीवी, बेटी और प्रेमिका सब है।'

'हंसना अलग और हेल्दी कॉमेडी अलग चीज'


उन्होंने आगे कहा, 'एक सपना आती है, जो पार्लर चलाती है। उसे कृष्णा अभिषेक करता है। जितनी भी घटिया बातें हो सकती हैं, सोच भी नहीं सकते। घटिया बातें मैं करूंगा तो आप भी हंस देंगे। हंसना अलग चीज है और हेल्दी कॉमेडी अलग चीज है।'

'कुत्ते ने भी नहीं देखा कपिल का शो'


अमित आर्यन ने फिर कहा, 'कपिल शर्मा को तुम अकेला खड़ा कर दो और बोलो कि तुम शो चलाओ। नेटफ्लिक्स पर कपिल शर्मा का एक शो आया था, जो किसी कुत्ते ने भी नहीं देखा।'

'कपिल नहीं दूसरे कलाकार चला रहे शो'


वह आगे बोले, 'कपिल के शो में कुछ भी कपिल शर्मा की वजह से नहीं हो रहा है। कभी कीकू शारदा आ रहा है, कभी कृष्णा अभिषेक आ रहा है तो कभी सुनील ग्रोवर आ रहा है। कहने का मतलब है कि ये सारे लोग सिर्फ गंदगी फैला रहे हैं टीवी पर। टीवी के जरिए आपके घर में गंदगी आ रही है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 September 2026
यामी गौतम की अगली फिल्म 'नई नवेली' का गाना 'भाभी तबाही' रिलीज कर दिया गया है। म्यूजिक कंपोजर जीवी. प्रकाश कुमार इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नई नवेली' को लेकर…
 26 September 2026
बॉलीवुड के शानदार कलाकारों में गिने जाने वाले एक्टर मुश्ताक खान का गुरुवार शाम मुंबई में निधन हो गया। 75 साल के मुश्ताक पिछले एक साल से ज्यादा समय से…
 26 September 2026
भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर शुक्रवार को जहां सिद्धार्थ मल्‍होत्रा और तमन्‍ना भाटिया की नई रिलीज 'द वन' की सुस्‍त शुरुआत हुई है, वहीं 'हनुमान अंश' ने 50वें दिन भी अपना…
 26 September 2026
बीते महीने रक्षाबंधन के ऐड में कृति सेनन के कपड़ों पर हुआ विवाद तो आपको याद होगा ही। तब समाज की सोच पर दो टूक बात करने वाली कृति सेनन…
 26 September 2026
भोजपुरी सुपरस्टार और बीजेपी नेता मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी इन दिनों 'बिग बॉस 20' में हैं और गलत कारणों से चर्चा में हैं। हाल के एपिसोड में जहां…
 26 September 2026
सिंगिंग रियलटी शो 'इंडियन आइडल' के सबसे पहले विनर अभ‍िजीत सावंत को आज की जेनरेशन भले कम जानती हो, लेकिन 2005 में जब उन्‍होंने यह शो जीता था, तो उनके…
 25 September 2026
हिंदी सिनेमा में यादगार सहायक और कॉमेडी किरदारों के लिए मशहूर अनुभवी अभिनेता मुश्ताक खान का फेफड़ों के कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया है। वे 56 साल…
 25 September 2026
'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' सीजन 2 में अब छठ पूजा का जश्न देखने को मिलेगा और मेकर्स ने हाल ही में इस आने वाले सीक्वेंस का प्रोमो अपने…
 25 September 2026
नीम करौली बाबा के रोल में शोभिनव सत्या वाली विशाल चतुर्वेदी की आध्यात्मिक बायोपिक 'हनुमान अंश' 49वें दिन भी जबरदस्त रफ़्तार से चल रही है। लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया और…
Advt.